फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Pathankot dam one year ration demanded picketing permanent jobs action wrongly recruited people

पठानकोट में एक साल का राशन लेकर बांध विस्थापितों ने लगाया धरना, स्थायी नौकरी और गलत ढंग से भर्ती लोगों पर कार्रवाई करने की मांग की

Wed, 27 Jan 2021 06:53 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Wed, 27 Jan 2021 06:53 PM IST
विज्ञापन
Pathankot dam one year ration demanded picketing permanent jobs action wrongly recruited people
पठानकोट। लंबे समय से स्थायी नौकरी और गलत ढंग से भर्ती लोगों पर कार्रवाई की मांग को लेकर संघर्ष कर रहे शाहपुरकंडी बैराज विस्थापितों ने आरएसडी चीफ इंजीनियर दफ्तर के सामने स्थायी धरना लगा दिया है। प्रदर्शनकारी किसान आंदोलन की तर्ज पर एक साल का राशन लेकर वहां पहुंच चुके हैं और दिन-रात वहीं धरना दे रहे हैं। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि हर बार अधिकारियों ने उन्हें आश्वासन देकर धरने से उठवा दिया। इस बार उनके पास एक साल का राशन है। जब तक मांगें पूरी नहीं की जातीं तब तक वे यहीं रहेंगे।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार संघर्ष कमेटी के लोग अपने साथ सारा जरूरी सामान लेकर पहुंचे हैं। रोज ताजी सब्जियां धरने पर पहुंच जाती हैं। सड़क के किनारे लंगर तैयार किया जाता है और पंगत में बैठकर प्रदर्शनकारी खाते हैं। मनोरंजन के लिए डिश और टीवी भी साथ लाए हैं। चीफ इंजीनियर दफ्तर के बाहर ही टेंट गाड़ा गया है। रात को खाना खाकर सारे प्रदर्शनकारी वहां सोते हैं। प्रधान दयाल सिंह का कहना है कि मांगें पूरी होने तक उनका आंदोलन भी जारी रहेगा। इस मौके पर दयाल सिंह, जापान सिंह, ओंकार सिंह, गुरदीप सिंह, शर्म सिंह, कुलविंद्र सिंह, अर्जुन सिंह, अरुण सिंह, बसन सिंह, दिलबाग सिंह, गुरनाम सिंह उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed