फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   panj pyare trust's in intju aayog

निलंबित पंच प्यारों ने काटजू आयोग पर जताया विश्वास

Sat, 06 Feb 2016 10:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नवांशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, नवांशहर Updated Sat, 06 Feb 2016 10:29 PM IST
विज्ञापन
panj pyare trust's in intju aayog
गांव बहिबल कलां में श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के पावन स्वरूप के बेअदबी
विज्ञापन
मामले की जांच कर रहे जस्टिस काटजू आयोग पर एसजीपीसी की ओर से निलंबित पंच प्यारे भाई सतनाम सिंह खंडा, भाई मंगल सिंह, भाई मेजर सिंह, भाई तिरलोक सिंह व भाई सतनाम सिंह ने भरोसा जताया है।

पंच प्यारे शनिवार को नवांशहर के गांव सजावलपुर के गुरुद्वारा शहीदां में आयोजित हुए कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश की मौजूदा बादल सरकार पिछले दिनों पावन ग्रंथ की बेअदबी की घटनाओं को रोकने में पूरी तरह से असफल रही है। धर्म पर राजनीति के हावी होने के लिए उन्होंने सरकार, एसजीपीसी प्रधान को जिम्मेदार करार दिया।

पंच प्यारों ने कहा कि धर्म के काम में राजनीति की बेवजह हो रही दखलांदाजी पूरी तरह से बंद होनी चाहिए। लोगों को धर्म की रक्षा पर ध्यान देना चाहिए। इस मौके पर कश्मीर सिंह सूबा, हरजिंदर सिंह, मनधीर सिंह उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed