फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Panchayat secretary arrested taking bribe of Rs 10,000

पंचायत सचिव 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार

Fri, 01 Jul 2022 10:33 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Fri, 01 Jul 2022 10:33 PM IST
विज्ञापन
Panchayat secretary arrested taking bribe of Rs 10,000
तलवाड़ा/ होशियारपुर। होशियारपुर जिले के ब्लॉक तलवारा में पदस्थ पंचायत सचिव अनिल कुमार को समाज में व्याप्त भ्रष्टाचार को रोकने के उद्देश्य से शुक्रवार को पंचायत सचिव अनिल कुमार को दस हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। इसका खुलासा करते हुए राज्य सतर्कता ब्यूरो के प्रवक्ता ने कहा कि ब्यूरो ने होशियारपुर के तलवाड़ा बीडीपीओ कार्यालय के तहत ग्राम चंगड़वां में तैनात पंचायत सचिव अनिल कुमार को शिकायतकर्ता ग्राम चंगड़वां, ब्लॉक तलवाड़ा की सरपंच सुषमा देवी से रिश्वत मांगने और स्वीकार करने के आरोप में पकड़ा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि शिकायतकर्ता ने ब्यूरो से संपर्क किया और आरोप लगाया है कि आरोपी पंचायत सचिव अनिल कुमार ग्राम पंचायत फंड के ऑडिट के नाम पर रिश्वत की मांग कर रहे थे, जिसे पहले ही एक ऑडिट टीम ने जांच में शामिल कर लिया था। आरोपी ने धमकी दी थी कि ऑडिटर फंड के उपयोग के संबंध में पंचायत के खिलाफ प्रतिकूल रिपोर्ट दे सकते हैं। तथ्यों की सत्यता का पता लगाने के बाद एक सतर्कता दल ने जाल बिछाया और आरोपी को दो सरकारी अधिकारियों की उपस्थिति में रिश्वत के रूप में ली गई रकम के साथ रंगेहाथ पकड़ लिया। उसके पास से चिह्नित की गई रकम बरामद कर ली गई है। प्रवक्ता ने बताया कि इस संबंध में विजिलेंस ब्यूरो थाना जालंधर में प्राथमिकी संख्या 10, भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा-7 के तहत मामला दर्ज किया गया है और आगे की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed