फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Pakistan-Based Drone Arms Smuggling Poses Serious National Security Threat in Punjab

पाकिस्तान से आते हैं हथियार: टाइगर से सलमान खान तक, देशभर में पंजाब बना हथियारों की तस्करी का ट्रांजिट पॉइंट

Fri, 23 Oct 2026 09:11 AM IST
Sharukh Khan सुरिंदर पाल, अमर उजाला, जालंधर
सुरिंदर पाल, अमर उजाला, जालंधर Published by: Sharukh Khan Updated Fri, 23 Oct 2026 09:11 AM IST
सार

पाकिस्तान से ड्रोन से हथियारों की तस्करी जारी है। राष्ट्रीय सुरक्षा को गंभीर चुनौती है। पंजाब देशभर में हथियारों की तस्करी का ट्रांजिट पॉइंट बन गया है। पंजाब से ही मुंबई और दिल्ली तक हथियार भेजे गए हैं।

विज्ञापन
Pakistan-Based Drone Arms Smuggling Poses Serious National Security Threat in Punjab
हथियार तस्करी - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

पाकिस्तान सीमा से ड्रोन के जरिये हथियारों की कथित तस्करी भारत की राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए गंभीर चुनौती बन गई है। स्थानीय आपूर्तिकर्ताओं के माध्यम से ये हथियार दूसरे राज्यों तक पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन


सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड, सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या और पंजाब पुलिस खुफिया मुख्यालय पर आरपीजी हमले जैसे मामले इस नेटवर्क की जांच का हिस्सा हैं। पंजाब में ग्लॉक, पीएक्स-5, बरेटा जैसी विदेशी पिस्तौलों के साथ एके-47, एम-16 राइफल, हथगोले, आरडीएक्स और विस्फोटक उपकरण बरामद हुए हैं। 
विज्ञापन


मार्च 2022 से सितंबर 2026 के बीच पंजाब पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस शाखा ने 92 आतंकवादी मॉड्यूल तोड़े। इस दौरान 686 लोगों को गिरफ्तार किया गया। 28 किलोग्राम से अधिक आरडीएक्स, 131 हथगोले और छह आरपीजी लॉन्चर बरामद हुए। जांच में इन सभी मामलों के तार पाकिस्तान से जुड़े पाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
Trending Videos

ड्रोन से हथियार तस्करी की चुनौती
ड्रोन के जरिये हथियारों की तस्करी सुरक्षा एजेंसियों के लिए एक बड़ी चुनौती है। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने अक्तूबर 2025 में अमृतसर और फिरोजपुर के सीमावर्ती इलाकों से पिस्तौल, ड्रोन और हेरोइन बरामद की थी। इससे नशीले पदार्थों और हथियारों की दोहरी तस्करी स्पष्ट होती है। 


 

बीएसएफ ने 2023 से 2026 तक सैंकड़ों ड्रोन निष्क्रिय किए या बरामद किए। इन अभियानों में बड़ी संख्या में हथियार, मैगजीन, कारतूस, हथगोले और विस्फोटक भी जब्त किए गए। पंजाब पुलिस ने भी 2023 में 1,515 और जनवरी से जुलाई 2024 तक 856 अवैध पिस्तौल बरामद की थीं।

अंतरराज्यीय नेटवर्क का विस्तार
यह हथियार आपूर्ति नेटवर्क हरियाणा, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड तक भी फैला हुआ है। जुलाई 2025 में गुरुग्राम में गायक राहुल फाजिलपुरिया की गाड़ी पर गोलीबारी हुई थी। जांच में पंजाब के बठिंडा जिले के सरपंच बिक्रमजीत सिंह को गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से तीन पिस्तौल बरामद हुईं, जिनमें पाकिस्तानी हथियार भी शामिल था। 
 

जुलाई 2023 में पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय से जुड़े एक मामले में आरोपियों ने कई राज्यों में अवैध हथियार पहुंचाए थे। कनाडा में बैठे गिरोह संचालक से जुड़े संपर्कों की भी पड़ताल हुई।

मध्य प्रदेश से अवैध हथियार खरीदकर पंजाब में पहुंचाने वाले नेटवर्क भी सामने आए हैं। अक्तूबर 2026 में पंजाब पुलिस ने उत्तराखंड के सितारगंज से चार आरोपियों को पकड़ा, जिनके पास से ऑस्ट्रियाई ग्लॉक और चीनी पिस्तौलें मिलीं। ये हथियार पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अपराधियों तक पहुंचाए जाने थे।

प्रमुख आपराधिक मामलों में भूमिका
मुंबई में 18 अक्तूबर 2026 को अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग मामले में अमृतसर का नाम सामने आया। अप्रैल 2024 में सलमान खान के घर के बाहर हुई फायरिंग की जांच में भी पंजाब के संगरूर से जुड़े हथियार तस्कर का नाम आया था।

सिद्धू मूसेवाला की 29 मई 2022 को हुई हत्या, दिसंबर 2023 में जयपुर में सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या और दिल्ली के जिम कारोबारी नादिर शाह व बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में भी संगठित गिरोहों तथा हथियार आपूर्ति की कड़ियां जांच का विषय बनीं। मई 2022 के मोहाली खुफिया मुख्यालय हमले और तरनतारन से जुड़े आरपीजी मामले में सीमा पार संपर्कों और आतंकी नेटवर्क की भूमिका की जांच की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed