फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Pak Ranger's turban comes off during retreat ceremony

Jalandhar News: रिट्रीट सेरेमनी के दौरान पाक रेंजर की उतरी पगड़ी

Tue, 03 Jan 2023 10:40 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Tue, 03 Jan 2023 10:40 PM IST
विज्ञापन
Pak Ranger's turban comes off during retreat ceremony
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फिरोजपुर। भारत-पाक अंतरराष्ट्रीय हुसैनीवाला बार्डर पर दोनों देशों के बीच होने वाली रिट्रीट सेरेमनी दौरान पाक रेंजर की पगड़ी उतर कर जमीन पर गिर गई। ये उस समय हुआ जब झंडा उतारने की रस्म चल रही थी और झंडे की रस्सी उसकी पगड़ी में फंस गई। वहां मौजूद दर्शकों ने फोटो खींच ली। ये मामला नये साल वाले दिन शाम का बताया जा रहा है।

फिरोजपुर हुसैनीवाला बार्डर पर रोजाना की तरह बीएसएफ जवानों व पाक रेंजरों के बीच रिट्रीट सेरेमनी चल रही थी। दोनों तरफ से पूरे जोश से परेड की जा रही थी। एक-दूसरे को घूर भी रहे थे और सीना चौड़ा कर दिखा रहे थे। इसी दौरान झंडा उतारने की रस्म करते समय पाक रेंजर की पगड़ी उतरकर जमीन पर गिर गई। उसकी पगड़ी में झंडे की रस्सी फंस गई थी। रेंजर ने तुरंत पगड़ी उठाकर अपने सिर पर पहन ली। वहां बैठे दर्शकों ने उसी समय फोटो खींच ली। जानकारों के अनुसार परेड के समय ऐसा कई बार हुआ है, कई बार जमीन पर पैर पटकते समय गिर भी पड़ते हैं। क्योंकि उस समय दोनों देश के लोग रिट्रीट सेरेमनी देखने के लिए बैठे होते हैं और दोनों देशों के बीच जब परेड चलती है तो पाक रेंजर व बीएसएफ जवान एक दूसरे को घूरते व सीना चौड़ा कर दिखाते हैं, ताकि दर्शक उन्हें देख उत्साहित हों।
विज्ञापन

फोटो संख्या-03एफजेडआर02यूयूबी
कैप्शन--फिरोजपुर के हुसैनीवाला बार्डर पर रिट्रीट सेरेमनी के दौरान पाक रेंजर की गिरी पगड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed