{"_id":"60b27bce8ebc3e29b5737660","slug":"outpost-incharge-blackmailed-the-farmer-through-the-girl-jalandhar-news-pkl4149398185","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौकी इंचार्ज ने लड़की के जरिए किसान को किया ब्लैकमेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौकी इंचार्ज ने लड़की के जरिए किसान को किया ब्लैकमेल
विज्ञापन
कमिश्नरेट पुलिस का ही जंडियाला मंजकी का चौकी इंचार्ज और कांस्टेबल मिलकर लड़कियों के जरिए भोले भाले लोगों को ब्लैकमेल करने का धंधा चला रहे थे। इसका खुलासा तब हुआ, जब उन्होंने गैंग की लड़की को मदद के बहाने एक व्यक्ति के पास भेजा और फिर फर्जी छापा मारकर 10 लाख रुपये की मांग की। जांच के बाद पुलिस ने जंडियाला मंजकी पुलिस चौकी के एएसआई कश्मीर लाल, कांस्टेबल परमजीत सिंह समेत 5 लोगों पर साजिश रचकर फिरौती मांगने व जान से मारने की धमकी देने के आरोप में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि कांस्टेबल परमजीत सिंह फरार है।
नकोदर के हरजिंदर सिंह ने बताया कि 9 मई को वह जालंधर के बस स्टैंड पर था, तभी एक लड़की की कॉल आई। उसने कहा कि उसकी मां सख्त बीमार है और दवा के लिए पैसे नहीं हैं। बकौल हरजिंदर सिंह वह बस स्टैंड लांबड़ा पहुंचा तो लड़की की कॉल आने पर उसने वहीं अपनी कार रोक ली। लड़की उसकी कार की अगली सीट पर बैठ गई। उसने लड़की को 2 हजार रुपये दे दिए। लेकिन जैसे ही लड़की नीचे उतरने लगी तो अचानक एक कार उसकी कार के आगे आकर रुकी। उसमें से दो पुलिस वाले वर्दी में और एक सादे कपड़ों में बाहर निकले। तभी एक काले रंग की एक्टिवा पर करीब 28 साल की औरत भी वहां आ गई। ये तमाम लोग उस पर लड़की से छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए केस दर्ज करने की धमकी देने लगे। साजिश के तहत वे दोनों कारों को एक किलोमीटर दूर लुहारा गेट तक ले गए। वहां कारें रोक उसका पर्स व मोबाइल ले लिया। पर्स में करीब 10 हजार रुपये थे।
पुलिस मुलाजिम ने उसको धमकाते हुए कहा कि अगर 10 लाख रुपये न दिए तो उस पर लड़की से छेड़छाड़ का केस दर्ज कर दिया जाएगा। इससे वह बुरी तरह डर गया। हरजिंदर ने मिन्नतें कीं कि उसके पास 10 लाख रुपये नहीं हैं। किसी तरह सौदा 2.50 लाख में तय हुआ और उसने एक लाख रुपये दे दिए, लेकिन वे लोग बाकी रकम के लिए धमकाने लगे। थक हार कर हरजिंदर सिंह ने इसकी शिकायत पुलिस कमिश्नर से की। जांच करवाई गई तो सामने आया कि जंडियाला मंजकी पुलिस चौकी का इंचार्ज कश्मीरी लाल व हवलदार परमजीत सिंह ने यह सारा तानाबाना बुना है। इस पर एएसआई कश्मीरी लाल, मोटर मेकैनिक रवि नाहर और दो महिलाओं प्रभजीत कौर और गुरविंदर कौर को गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में शामिल कांस्टेबल परमजीत सिंह अभी फरार बताया जा रहा है। उसकी तलाश में पुलिस छापे मार रही है।