{"_id":"684d2ecd9a894b0f1f0b0b9e","slug":"operation-caso-in-jalandhar-2025-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Operation Caso in Jalandhar: नशे के खिलाफ एडीजीपी राम सिंह के नेतृत्व में बड़ी कार्रवाई, कई इलाकों में रेड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Operation Caso in Jalandhar: नशे के खिलाफ एडीजीपी राम सिंह के नेतृत्व में बड़ी कार्रवाई, कई इलाकों में रेड
Sat, 14 Jun 2025 01:44 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Sat, 14 Jun 2025 01:44 PM IST
सार
एडीजीपी राम सिंह ने बताया कि पंजाब पुलिस तीन स्तरों पर नशे के खिलाफ लड़ाई लड़ रही है। नशा तस्करों की गिरफ्तारी और उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जा रही है। नशा करने वालों का पुनर्वास, उन्हें नशा छुड़ाने के केंद्रों में भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
जालंधर में ऑपरेशन कासो
- फोटो : संवाद
विस्तार
पंजाब सरकार की नशा मुक्त पंजाब मुहिम के तहत जालंधर में शनिवार को बड़े पैमाने पर ऑपरेशन कासो चलाया गया। इस अभियान की कमान खुद एडीजीपी राम सिंह ने संभाली। शहर के पठानकोट चौक और अली मोहल्ला समेत आठ इलाकों में सघन तलाशी अभियान चलाया गया।
एडीजीपी राम सिंह ने बताया कि पंजाब पुलिस तीन स्तरों पर नशे के खिलाफ लड़ाई लड़ रही है। नशा तस्करों की गिरफ्तारी और उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जा रही है। नशा करने वालों का पुनर्वास, उन्हें नशा छुड़ाने के केंद्रों में भेजा जा रहा है। जन सहयोग से जागरूकता अभियान, ताकि आम जनता इस लड़ाई में भागीदार बन सके। उन्होंने कहा कि जैसे आतंकवाद के समय लोगों ने पुलिस का साथ दिया था, वैसे ही अब नशे के खिलाफ भी जनता से सहयोग मिल रहा है। पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है और जल्द ही नशे की इस समस्या को जड़ से खत्म किया जाएगा।