फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   One killed injured road accident Ferozepur

फिरोजपुर में सड़क दुर्घटना में एक की मौत, दूसरा घायल

Tue, 09 Feb 2021 07:34 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Tue, 09 Feb 2021 07:34 PM IST
विज्ञापन
One killed injured road accident Ferozepur
जलालाबाद (फिरोजपुर)। गांव माहूआना बोदला के पास एक तेज रफ्तार वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए फरीदकोट रेफर कर दिया गया है। मृतक की पहचान गांव शमशाबाद निवासी महिंदर सिंह और घायल की पहचान लालोवाली निवासी शिंदर पाल के रूप में हुई है। थाना जलालाबाद पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने बताया कि महिंदर सिंह और शिंदर पाल सोमवार रात को अरनीवाला से फाजिल्का लौट रहे थे, तभी माहूआना बोदला के पास एक पिकअप गाड़ी ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए, अस्पताल ले जाते समय रास्ते में महिंदर सिंह की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed