{"_id":"61704c8cb95b022bc81d05fe","slug":"officials-paid-tribute-by-visiting-the-house-of-martyred-punjab-police-personnel-firozpur-news-pkl4306444166","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब पुलिस के शहीद जवानों के घर जाकर अधिकारियों ने दी श्रद्धांजलि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब पुलिस के शहीद जवानों के घर जाकर अधिकारियों ने दी श्रद्धांजलि
विज्ञापन
फिरोजपुर। पंजाब में आतंकवाद दौरान शहीद हुए पंजाब पुलिस के जवानों को श्रद्धांजलि देने और उनके परिजनों की समस्याएं सुनने के लिए पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी उनके घर पहुंचे हैं। वर्ष 1991 में लुधियाना स्थित भारत नगर चौक के पास बम ब्लास्ट में शहीद पंजाब पुलिस के हवलदार बलदेव राज के घर एसएसपी हरमनदीप सिंह हंस खुद पहुंचे और परिजनों को पुरस्कार देकर उन्हें सम्मानित किया। इस बार कोविड-19 के चलतेे पंजाब पुलिस ने शहीदी दिवस समारोह आयोजित नहीं किया है।
एसएसपी हरमनदीप सिंह हंस ने कहा कि 21 अक्तूबर को शहीदी दिवस मनाया जाता था, लेकिन कोविड-19 के चलते इस बार शहीदी दिवस समारोह आयोजित नहीं किया जा रहा है। जिले में 45 शहीद जवान हैं। इन सभी के घरों में जाकर शहीद को श्रद्धांजलि देने और पुरस्कार देकर सम्मानित करने की सभी अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है।
यह अधिकारी शहीदों के परिजनों से उनकी समस्याएं भी सुनेंगे जिससे उनका जल्द निपटारा किया जा सके। एसएसपी ने कहा कि वह भी शहीदों के घर जाकर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि देने के अलावा उनकी मुश्किलें सुन रहे हैं। वर्ष 1991 में लुधियाना के भारत नगर चौक पर बम ब्लास्ट में शहीद पंजाब पुलिस के हवलदार बलदेव राज के घर एसएसपी हरमनदीप सिंह हंस खुद पहुंचे और उनकी समस्याएं सुनने के अलावा पुरस्कार देकर परिजनों को सम्मानित किया।