फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Nursing students planted saplings and appealed to take care of the environment

नर्सिंग छात्रों ने पौधे लगा की पर्यावरण संभालने की अपील

Wed, 22 Jun 2022 09:42 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Wed, 22 Jun 2022 09:42 PM IST
विज्ञापन
Nursing students planted saplings and appealed to take care of the environment
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जालंधर। पर्यावरण में बढ़ रहे प्रदूषण को कम करने व पर्यावरण को हरा-भरा बनाने के लिए सेंट सोल्जर नर्सिंग ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट खाम्ब्रा में प्लांटेशन ड्राइव का आयोजन किया गया। इस ड्राइव में कॉलेज के सभी स्टाफ सदस्यों व छात्रों ने कालेज कैंपस व आसपास पौधे लगाए। इस दौरान प्रिंसिपल नीरज सेठी ने कहा कि पर्यावरण में बढ़ रहे प्रदूषण को कम करने व पर्यावरण को हराभरा बनाने के लिए छात्रों व अध्यापकों द्वारा यह प्रयास किया गया है।

इस दौरान मैरीगोल्ड, आम, ऑरेंज, स्पाइडर प्लांट, लिल्ली फ्लावर, डेजी, हिबिक्स अजली पौधे लगाए गए व उनकी देखभाल का जिम्मा भी लिया गया। उन्होंने कहा कि हमें ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाकर उनकी संभाल करने के लिए युवा पीढ़ी को जागरूक करना पड़ेगा ताकि धरती पर जीवन को बचाया जा सके। वाइस चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा ने कहा कि मनुष्य जीवन का आधार वृक्ष ही हैं। पेड़-पौधे मनुष्य की हजारों जरूरतों को पूरा करते हैं। अगर पृथ्वी पर पेड़ न हों तो हमारा जीवन असंभव है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed