फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Nursing staff on strike in government hospitals

सरकारी अस्पतालों में नर्सिंग स्टाफ हड़ताल पर

Mon, 06 Sep 2021 09:50 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Mon, 06 Sep 2021 09:50 PM IST
विज्ञापन
Nursing staff on strike in government hospitals
जालंधर। सरकारी अस्पतालों में तैनात नर्सिंग स्टाफ ने सोमवार को वेतन आयोग की सिफारिशों के विरोध में सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। स्टाफ ने कामकाज ठप कर सिविल अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड के बाहर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

इस दौरान पीसीएमएस डॉक्टर्स एसोसिएशन, दर्जा चार कर्मचारी एसोसिएशन, पंजाब स्टेट फार्मेसी ऑफिसर एसोसिएशन तथा मिनिस्ट्रियल स्टाफ एसोसिएशन ने भी समर्थन दिया है। ज्वाइंट हेल्थ वेलफेयर एसोसिएशन के बैनर तले नर्सिंग स्टाफ ने प्रदर्शन किया, जिससे स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हुईं। इमरजेंसी व अन्य वार्डों के अलावा जच्चा-बच्चा सेंटर में फार्मेसी, नर्सिंग और फिजियोथैरेपी विद्यार्थियों के अलावा जूनियर डॉक्टरों ने मरीजों को संभाला। एसोसिएशन की प्रधान कांता कुमारी ने बताया कि वेतन आयोग की सिफारिशों में सरकार ने पे-स्केल कम कर दिया है। सरकार उनकी सुनवाई नहीं कर रही है। कई बार बातचीत हुई मगर समाधान नहीं निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed