{"_id":"5d1fe8678ebc3e3c890ba73f","slug":"nris-are-happy-with-the-central-government-s-budget","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्र सरकार के बजट से एनआरआई भी खुश, भारत आते ही मिलेगी आधार कार्ड की सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केंद्र सरकार के बजट से एनआरआई भी खुश, भारत आते ही मिलेगी आधार कार्ड की सुविधा
Sat, 06 Jul 2019 05:46 AM IST
दुष्यंत शर्मा
सुरिंदर पाल, जालंधर
सुरिंदर पाल, जालंधर
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sat, 06 Jul 2019 05:46 AM IST
विज्ञापन
nirmala sitharaman
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने शुक्रवार को पेश बजट में विदेश में रहने वाले भारतीयों के लिए बड़ा एलान किया है। अब एनआरआई को भारत आते ही आधार कार्ड की सुविधा मिलेगी, साथ ही अब उन्हें 180 दिनों तक भारत में रहने की जरूरत नहीं है। इससे विदेशों में बसे भारतीय मूल के करोड़ों लोगों में फिर अपनी मिट्टी व वतन के साथ जुड़ने की कसक पैदा होगी।
विज्ञापन
विदेशों में बसे भारतीय उद्यमियों का कहना है कि अगर भारत सरकार एनआरआई की तरफ एक कदम बढ़ाएगी तो हमारी तरफ से भी दस कदम आगे चला जाएगा। इससे भारत में निवेश करने के लिए एनआरआई खुलकर सामने आएंगे।
विज्ञापन
भारतीय खासकर पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और गुजरात के करोड़ों लोग विदेशों में बसे हुए हैं। इसमें अमेरिका, कनाडा, यूके में भारतीय मूल के लोगों का खासा दबदबा है। सरकार की तरफ से एनआरआई पर कई तरह की पाबंदियां लगाई गई थी, जिस कारण वह भारतीय लोकतंत्र का हिस्सा नहीं बन पाते थे। इसी वजह से पिछले कुछ साल से एनआरआई ने भारत में निवेश से कदम पीछे खींचने शुरू कर दिए थे।
विज्ञापन
कनाडा में ब्रैंपटन के सांसद रमेश संघा का कहना है कि भारत सरकार ने यह एक सराहनीय कदम उठाया है। भारतीय मूल के लोग तो अपने वतन से जुड़े रहना चाहते हैं। केंद्र को एनआरआई की प्रापर्टी की रक्षा भी करनी होगी। इससे निश्चित तौर पर निवेश भी बढ़ेगा।
टोरंटो के प्रसिद्ध कारोबारी परम सिद्धू का कहना है कि भारत सरकार एनआरआई के प्रति सकारात्मक सोच रखती है, यही अच्छा है। आशा है कि एनआरआई को आगे भी कई सहूलियत प्रदान की जाएंगी।
वैंकूवर से पूजा फूड्स के एमडी अमृतपाल सिंह का कहना है कि अब एनआरआई के लिए भारत में 180 दिन रहना जरूरी नहीं है, यह भी एक अच्छा कदम है। इससे एनआरआई अपने वतन से नाता नहीं तोड़ेंगे।