{"_id":"61c39854c5e59068eb1249a8","slug":"nri-hangs-himself-with-fan-firozpur-news-pkl4369477113","type":"story","status":"publish","title_hn":"दानवीर एनआरआई ने पंखे से फंदा लगाकर की खुदकुशी, सुसाइड नोट मिलने पर पत्नी समेत छह के खिलाफ मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दानवीर एनआरआई ने पंखे से फंदा लगाकर की खुदकुशी, सुसाइड नोट मिलने पर पत्नी समेत छह के खिलाफ मामला दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजपुर। जीरा विधानसभा हलके के गांव फेरोके में एक एनआरआई ने पंखे से फंदा लगाकर खुदकुशी की है। एनआरआई ने 17 एकड़ जमीन डेरा ब्यास को दान में दी है, जिसे इसकी पत्नी और पत्नी के मायके वाले वापस लेने संबंधी दबाव डाल रहे थे। इनसे तंग आकर उसने खुदकुशी कर ली।
आरोपियों ने खुदकुशी मामले को धारा 174 की कार्रवाई करवाकर रफादफा कर दिया। कुछेक दिनों बाद अचानक एनआरआई के भतीजे की पत्नी के हाथ उसके द्वारा लिखा सुसाइड नोट प्राप्त हुआ। इसके आधार पर जीरा थाना सदर पुलिस ने बुधवार को आरोपी पत्नी समेत छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की तफ्तीश शुरू की है।
लवदीप कौर वासी गांव फेरोके ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि उसका ताया ससुर अच्छर सिंह की शादी सुरजीत कौर के साथ हुई। जिनकी कोई औलाद नहीं थी। ये लोग अमेरिका के कैलीफोर्निया में रहते हैं। लवदीप का पति मनप्रीत सिंह वासी फेरोके भी कैलोफोर्निया में रहता है, जिसे अच्छर ने अपना बेटा बनाया हुआ है। जुलाई 2021 को अच्छर सिंह और सुरजीत कौर इंडिया आ गए। उसका ताया ससुर डेरा ब्यास को मानता है, इसीलिए उसने अपनी 17 एकड़ जमीन डेरा ब्यास को दान में दी है।
विज्ञापन
इसी जमीन के संबंधी आरोपी सुरजीत कौर और उसके मायके वाले अच्छर को तंग करते थे कि उक्त जमीन वापस ले। इसीलिए उसने 23 सितंबर 2012 को पंखे से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। आरोपियों ने खुदकुशी मामले में धारा 174 की कार्रवाई कर रफादफा कर दिया। कुछेक दिन पहले लवदीप कौर के हाथ सुसाइड नोट लग गया। इसमें अच्छर ने लिखा था कि आरोपियों ने उसे खुदकुशी करने को मजबूर किया था। सुसाइड नोट की लिखाई अच्छर सिंह की राइटिंग से मिलती है या नहीं।
इसके लिए सुसाइड नोट को एफएसएल पंजाब फेज-पांच मोहाली भेजा गया। वहां से आई रिपोर्ट के मुताबिक सुसाइट नोट अच्छर ने ही लिखा था। मामले की तफ्तीश कर रहे एएसआई अमरजीत सिंह के मुताबिक सुसाइड नोट के आधार पर और लवदीप कौर के बयान पर आरोपी पत्नी सुरजीत कौर वासी फेरोके, दीप सिंह, गुरमेल कौर, मनदीप सिंह, कैलो और आत्मा सिंह वासी मोहाली के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।