{"_id":"57e11d544f1c1b981aa828ac","slug":"non-teaching-workers-mla-s-house-siege-decision-to-siege-house-jalandhar-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"नॉन टीचिंग कर्मचारी करेंगे विधायक के घर का घेराव ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नॉन टीचिंग कर्मचारी करेंगे विधायक के घर का घेराव
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर
Updated Tue, 20 Sep 2016 09:34 PM IST
विज्ञापन
विधायक के घर का घेराव
- फोटो : Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्राइवेट कॉलेज नॉन टीचिंग इंप्लाइज यूनियन ने विधायक मनोरंजन कालिया के घर का घेराव करने का फैसला किया है। यूनियन का कहना है कि उच्च शिक्षा मंत्री सुरजीत सिंह रखड़ा और पंजाब सरकार की ओर से उनकी मांगों के प्रति दिखाए जा रहे अडियल रवैये के प्रति उनमें रोष है। इसके लिए 21 सितंबर को वह विधायक मनोरंजन कालिया के घर के बाहर प्रदर्शन करेंगे।
यूनियन के प्रदेश प्रधान मदन लाल खुल्लर ने कहा कि सरकार की ओर से उनकी मांगों के प्रति दिखाया गया व्यवहार बहुत ही निंदनीय है। यूनियन की मुख्य मांगों में 1 दिसंबर 2012 से संशोधित ग्रेड पे लागू करना, बढ़ा हुआ हाउस रैंट और मेडिकल भत्ते की नोटिफिकेशन जारी करना, नॉन टीचिंग कर्मचारियों की भर्ती पर लगी रोक को हटाना शामिल है।
उन्होंने बताया कि उच्च शिक्षा विभाग और सरकार के शिक्षा प्रति सोच बहुत ही घटिया है। इस दौरान मुख्य सलाहकार कुलवंत सिंह, उप प्रधान भूपिंद्र ठाकुर, सह सचिव लखविंद्र सिंह, को कनवीनर डीएवी कॉलेज को ऑर्डिनेशन पंजाब रवि मैनी, प्रधान एचएमवी यूनिट रमन बहल, डीएवी कॉलेज यूनिट के प्रधान मानव रखड़ा मौजूद थे।