फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   no crimnation of gurdev singh, dera sacha soda dispute, kotkapura, faridkot

दूसरे दिन भी नहीं हो पाया गुरदेव का संस्कार

Sat, 18 Jun 2016 10:15 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/(कोटकपूरा/फरीदकोट)
ब्यूरो,अमर उजाला/(कोटकपूरा/फरीदकोट) Updated Sat, 18 Jun 2016 10:15 PM IST
विज्ञापन
no crimnation of gurdev singh,  dera sacha soda dispute, kotkapura, faridkot
कोटकपूरा के नाम चर्चा घर में शनिवार को गुरदेव सिंह की हत्या को लेकर जुटे डेरा सिरसा के अनुयायी। - फोटो : अमर उजाला
 गांव बुर्ज जवाहर सिंह वाला के नौजवान करियाना दुकानदार व डेरा सच्चा सौदा सिरसा के अनुयायी गुरदेव सिंह का शनिवार को भी अंतिम संस्कार नहीं हो पाया।
विज्ञापन


उसकी मृतक देह को शुक्रवार शाम से डेरे के स्थानीय नाम चर्चा घर में रखा हुआ है और यहां पर राज्य भर से हजारों की तादाद में डेरा प्रेमी जुटे हुए हैं। इस दौरान दिन भर डेरे की 45 मेंबरी कमेटी के साथ पुलिस प्रशासन की कई बार मीटिंगें भी हुईं लेकिन डेरे प्रेमी आरोपियों की गिरफ्तारी होने की सूरत में ही गुरदेव सिंह का अंतिम संस्कार करने की बात पर अडे़ हुए हैं। 
विज्ञापन


इससे पहले पुलिस प्रशासन को आशंका थी कि शनिवार को डेरा प्रेमियों की तरफ से शहर के मुख्य चौक में रोष धरना दिया जा सकता है, लेकिन दिन भर चली अटकलों के बावजूद डेरा प्रेमी नाम चर्चा घर में ही डटे रहे और वहां पर सत्संग के साथ साथ गुरदेव सिंह की हत्या को लेकर पुलिस की ढीली कार्रवाई के खिलाफ खूब भड़ास निकाली गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


डेरे की 45 मेंबरी कमेटी के सदस्य महिंदरपाल बिट्टू ने कहा कि पुलिस प्रशासन झूठे आश्वासन देकर गुरदेव सिंह का अंतिम संस्कार करवाना चाहता है लेकिन वह आरोपियों के पकड़े जाने तक किसी भी सूरत में पीछे नहीं हटेंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि वह किसी भी तरह के रोष धरने व प्रदर्शन करने की मंशा नहीं रखते लेकिन यदि पुलिस की कार्रवाई इस तरह से थीमी ही चलती रही तो संगत के गुस्से को ठंडा रख पाना संभव नहीं होगा। उधर डेरा प्रेमियों के आक्रोश को देखते जिला पुलिस पहले से भी काफी सतर्क हो चुकी है और जगह जगह भारी पुलिस फोर्स तैनात कर दिया गया है। 


गौरतलब है कि गुरदेव सिंह को बीती 13 जून को अज्ञात कार सवारों ने गोली मार दी थी और पांच दिन लुधियाना के डीएमसी अस्पताल में उपचाराधीन रहने के बाद शुक्रवार सुबह उसकी मौत हो गई। वह बरगाड़ी बेअदबी मामले से संबंधित गांव बुर्ज जवाहर सिंह वाला की दो घटनाओं का अहम गवाह था। इन दिनों इस मामले की जांच कर रही सीबीआई तीन बार उससे घटनाओं से जुडे़ तथ्य जुटा चुकी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed