फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Nizampur case : The deceased could not be identified even on the second day

निजामपुर मामला : दूसरे दिन भी मृतक की नहीं हो सकी पहचान, पुलिस ने बायोमीट्रिक शिनाख्त के लिए शव के लिए फिंगर प्रिंट

Wed, 22 Dec 2021 01:09 AM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Wed, 22 Dec 2021 01:09 AM IST
विज्ञापन
Nizampur case : The deceased could not be identified even on the second day
कपूरथला। बेअदबी के शक में मारे गए युवक की मंगलवार को दूसरे दिन पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस उसकी पहचान को सामने लाने के लिए विभिन्न तरह के तरीके अपना रही है। मंगलवार को पुलिस ने बायोमैट्रिक शिनाख्त के लिए उसके फिंगर प्रिंट लिए। जिससे उसे आधार से मैच करवाना उसके परिजन तक पहुंच की जा सके।
विज्ञापन

इससे साफ जाहिर होता है कि पुलिस के हाथ अब तक पूरी तरह से खाली है और इस मामले में न तो कत्ल की धाराएं के तहत ही केस दर्ज हुआ है और न ही पहले से थाना कोतवाली में दर्ज 295-ए के मामले में ही अन्य धाराएं जोड़ी गई हैं।
विज्ञापन

पुलिस की ओर से कांजली रोड पर लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले गए है, जिससे कोई सुराग हाथ लग सके। वहीं अब एसएसपी हरकमलप्रीत सिंह खख भी मीडिया के सवालों से झिल्लाने लगे हैं। उनका गुस्सा तो लाइव बातचीत दौरान भी सामने नजर आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मारे गए युवक के बताए जाने वाले शनिवार की सुबह वाले वीडियो के आधार पर जिला पुलिस की ओर से मंगलवार को कांजली रोड पर लगे तमाम सीसीटीवी फुटेज खंगाले। जिस जिम संचालक की महिला स्टाफ ने वीडियो बनाया, उन्हें बुलाकर पुलिस लाइन में पूछताछ करके बयान कलमबद्ध किए गए हैं। पुलिस लाइन में ही एसएसपी हरकमलप्रीत सिंह ने मीडिया से मुखातिब होते हुए बताया कि पुलिस ने मृतक की शिनाख्त के लिए उसकी फोटो वाला एक इश्तिहार तैयार करके विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर पोस्ट की गई है, जहां से मृतक के ब्लड रिलेशन में कोई सामने आ सके। जिसके बयान के आधार पर पुलिस केेस रजिस्टर करके जांच आगे बढ़ाए। मॉब लिचिंग के सवाल पर वह बोले कि वह खुद मौके पर थे, हुजुम बहुत था। हमें धार्मिक आस्था व भावनाओं का भी ख्याल रखना है। जांच भी करनी है, क्राइम को डिटेक्ट करना है। हर पहलू के मद्देनजर पुलिस ने काम किया।
अभी भी पुलिस जो भी नए-नए तथ्य या सामग्री सामने आ रहा है। उस पर जांच कर रही है। एसएसपी ने कहा कि पंजाब का माहौल खराब होने से बचाना है। हर हाल में लॉ एंड आर्डर की स्थिति को बनाए रखना पहली प्राथमिकता है। इस मामले में कपूरथला पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही हैै। विभिन्न टीमें विभन्ना कोणों पर अपने-अपने स्तर पर जांच को आगे बढ़ा रही हैं। मृतक के शव को 72 घंटे शिनाख्त के लिए रखने की प्रक्रिया को अमल में ला रहे हैं। इस दौरान पुलिस के सामने मर्डर के सवाल पर एसएसपी हरकमलप्रीत सिंह झिल्ला गए। बोले, बहस करने आए हैं या फिर बात करने। उन्होंने माना कि शनिवार वाली वीडियो में दिखने वाला मारे गए युवक सा लग रहा है।

बाबा के पाकिस्तान जाने की बात को एसएसपी ने मानते हुए कहा कि वह जत्था लेकर पाकिस्तान जाता है। लेकिन किसी मीडिया में पाकिस्तान के कुछ लोगों के साथ वायरल हो रहे फोटो फैक्ट्स नहीं है और वह तो फैक्टस पर ही बात कर सकते हैं। फिर भी कुछ पता करने वाला हुआ तो जांच तो खुली है और हम उसकी तह तक जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed