{"_id":"61c4d28145b0fe712443e708","slug":"nizampur-case-not-recognized-even-after-72-hours-board-of-five-doctors-did-post-mortem-kapurthala-news-pkl437066742","type":"story","status":"publish","title_hn":"निजामपुर मामला : 72 घंटे बाद ही नहीं हुई पहचान... पांच डॉक्टरों के बोर्ड ने किया पोस्टमार्टम, मिले 30 से ज्यादा कट के निशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निजामपुर मामला : 72 घंटे बाद ही नहीं हुई पहचान... पांच डॉक्टरों के बोर्ड ने किया पोस्टमार्टम, मिले 30 से ज्यादा कट के निशान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कपूरथला। बीते रविवार को गांव निजामपुर के गुरुद्वारा साहिब में बेअदबी के शक में मारे गए मृतक के पोस्टमार्टम में तेजधार व नुकीले हथियारों से 30 से ज्यादा शार्प कट और मल्टीपल इंजरी के निशान पाए गए हैं। पुलिस ने 72 घंटे शिनाख्त के लिए मोर्चरी में रखने की प्रक्रिया के वीरवार को मृतक के किसी भी परिचित के सामने न आने और फिंगर प्रिंट के जरिये आधर से मिसमैच होने के चलते नगर निगम को अंतिम संस्कार के लिए शव सौंप दिया। निगम ने उसका अंतिम संस्कार कर दिया है।
जिला पुलिस ने मृतक की शिनाख्त न हो पाने पर वीरवार को सिविल अस्पताल के डा. तुषार वालिया, डा. अमनदीप रियाद, डा. गुरदेव भट्टी, डा. रवजीत सिंह तथा डा. आकाशदीप पर आधारित पांच डाक्टरों के मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाया। पोस्टमार्टम के बाद कार्यकारी एसएमओ डा. नरिंदर सिंह ने बताया कि युवक के गले, सिर और हिप(कूल्हे) सहित शरीर पर 30 से ज्यादा शार्प कट के अलावा मल्टीपल इंजरी के निशान पाए गए हैं। साथ ही उसकी छाती पर कोई नुकीली वस्तु घुसाने के निशान भी मिला है। उन्होंने यह भी बताया कि गले के बाईं तरफ तीखे निशान के कारण उसकी श्वास नली भी कटी हुई है।
शव का विसरा जांच के लिए भेज दिया गया है तथा डीएनए के लिए दांत बाल तथा रक्त का सैंपल लिया गया है। जिला पुलिस की ओर से पोस्टमार्टम करवाने पहुंचे डीएसपी सब-डिवीजन सुरिंदर सिंह ने बताया कि 72 घंटे अज्ञात युवक के शव को संभाल के रखने दौरान उसकी शिनाख्त करने हेतु लिए गए फिंगरप्रिंट आधार डाटाबेस से मिसमैच होने तथा जारी इश्तिहार के बावजूद किसी परिचित के सामने न आने पर उसका पोस्टमार्टम करवाया गया। फिर उसके शव को अंतिम संस्कार के लिए नगर निगम को सौंप दिया गया। निगम ने उसका अंतिम संस्कार करवा दिया है।