फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Nirbhaya parents, LPU Jalandhar, Nirbhaya parents arrived, Jalandhar

लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी पहुंचे निर्भया के माता-पिता

Fri, 18 Mar 2016 09:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/जालंधर
अमर उजाला ब्यूरो/जालंधर Updated Fri, 18 Mar 2016 09:21 PM IST
विज्ञापन
Nirbhaya parents, LPU Jalandhar, Nirbhaya parents arrived, Jalandhar
जालंधर की एलपीयू पहुंचे निर्भया के माता और पिता। - फोटो : अमर उजाला
लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में आयोजित कॉन्कलेव 2016 के दूसरे दिन प्रमुख वक्ताओं ने विद्यार्थियों में सच्ची भावना को जगाया। इसकी वर्तमान समय में प्रगतिशील समाज को निरंतर आवश्यकता है।
विज्ञापन


इस दौरान पहुंचे निर्भया के माता और पिता ने विद्यार्थियों से अपने विचारों को सांझा किया। उन्होंने कहा कि कानून को सजा देते समय उम्र नहीं अपराध की भयानकता को देखना चाहिए। युवाओं को आगे आकर समाज में आवश्यक बदलाव लाना होगा। सभी को एकजुट होकर अपराधों के खिलाफ ठोस आवाज उठानी होगी। उन्होंने कहा कि इसके लिए कानून बनाने वालों और सरकार को जागरूक करने के लिए अपनी लड़ाई को तेज करना चाहिए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जुल्म सहने वाली महिलाएं चुप होकर बैठने की बजाए खुद की आवाज को बुलंद करें और बुरे व्यक्तियों को बुरी से बुरी सजा दिलवानी चाहिए। अगर महिलाएं चुप रह जाएंगी तो अपराध बढ़ते ही रहेंगे। अन्य वक्ताओं में मुंबई डब्बावाला के महासचिव सुभाष तेलेकर, देश के वरिष्ठ हार्ट सर्जन डॉ. एचएस बेदी, एथिकल हैकर सन्नी वघेला, लक्ष्म फाउंडेशन की सीईओ राशि आनंद शामिल थे। सभी वक्ताओं ने विद्यार्थियों को प्रेरित किया कि वे वर्तमान में वैश्विक समाज में बदलाव लाने वाले बनें। इस अवसर पर एलपीयू के चांसलर अशोक मित्तल भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed