{"_id":"67ffeace90f771ddc5086c3d","slug":"nia-enters-case-of-blast-at-bjp-leader-s-house-2025-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalandhar: भाजपा नेता के घर ब्लास्ट मामले में एनआईए की एंट्री, जांच करने के लिए जालंधर पहुंची टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalandhar: भाजपा नेता के घर ब्लास्ट मामले में एनआईए की एंट्री, जांच करने के लिए जालंधर पहुंची टीम
Wed, 16 Apr 2025 11:07 PM IST
आकाश दुबे
अमर उजाला नेटवर्क, जालंधर
अमर उजाला नेटवर्क, जालंधर
Published by: आकाश दुबे
Updated Wed, 16 Apr 2025 11:07 PM IST
सार
गौरतलब है कि बेशक पंजाब पुलिस की तरफ से इस मामले में अभी तक तीन आरोपियों की गिरफ्तारी की जा चुकी है और मामले की जांच चल रही है। दो आरोपी जालंधर से पकड़े गए हैं, जबकि मुख्य मास्टरमाइंड को दिल्ली से गिरफ्तार किया गया था। ले
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भाजपा नेता मनोरंजन कालिया के घर ब्लास्ट मामले में एनआईए की एंट्री हो गई है। अब इस मामले की जांच एनआईए अपने तरीके से करेगी। बता दें कि उक्त हमले में विदेशी लिंक सामने आए हैं, जिसके बाद उक्त मामले में एनआईए ने मोर्चा संभाला है, जोकि अपने तरीके से इस मामले की जांच करेगी। एनआईए की टीम जालंधर पहुंच गई है और आला पुलिस अधिकारियों से सारी फीडबैक व क्राइम सीन के बारे में ब्योरा जुटा रही है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि बेशक पंजाब पुलिस की तरफ से इस मामले में अभी तक तीन आरोपियों की गिरफ्तारी की जा चुकी है और मामले की जांच चल रही है। दो आरोपी जालंधर से पकड़े गए हैं, जबकि मुख्य मास्टरमाइंड को दिल्ली से गिरफ्तार किया गया था। लेकिन अब इस मामले में एनआईए की एंट्री होने के बाद संभवतः पंजाब पुलिस इस केस को एनआईए के हवाले कर देगी। हालांकि एक आरोपी अमितोज हरियाणा पुलिस की कस्टडी में है जिसने आटो रिक्शा चालक हैरी को 3500 रुपये ट्रांसफर किए थे।
विज्ञापन