फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   murder of labour in Fazilka

ईट भट्ठे पर काम करने वाले युवक की हत्या

Thu, 04 Jun 2020 09:12 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 04 Jun 2020 09:12 PM IST
विज्ञापन
murder of labour in Fazilka
लाधुका मंडी के पास गांव फतेहगढ़ में ईट भट्ठे पर काम करने वाले युवक की बुधवार रात अज्ञात लोगों ने पीटकर हत्या कर दी। सूचना मिलते ही थाना सदर पुलिस मौके पर पहुंची। शव को सिविल अस्पताल फाजिल्का की मोर्चरी में रखवा दिया गया है।
विज्ञापन

बरेली (यूपी) के गांव जबर का पुरवा थाना तलमाओ निवासी श्रमिक पुष्पिंद्र कुमार (20) पुत्र छोटे लाल कई सालों से गांव फतेहगढ़ में ईट भट्ठे पर काम कर रहा था। बुधवार रात करीब 11 बजे जब वह सो रहा था तो कुछ अज्ञात लोगों ने हमला कर उसे बुरी तरह घायल कर दिया। पुष्पिंद्र के शोर मचाने पर आरोपी वहां से फरार हो गए। वहां के लोगों ने उसे फाजिल्का के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित किया। सूचना मिलते ही फाजिल्का के डीएसपी लखबीर सिंह, सदर थाना प्रभारी शिमला रानी व मंडी लाधूका की पुलिस घटना स्थलपर पहुंची और शव को अस्पताल पहुंचाया। फाजिल्का के डीएसपी लखबीर सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed