फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Municipal union submitted a memorandum against AAP MLA's brother

आप विधायक के भाई खिलाफ नगर निगम यूनियन ने सौंपा ज्ञापन

Wed, 16 Mar 2022 10:28 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Wed, 16 Mar 2022 10:28 PM IST
विज्ञापन
Municipal union submitted a memorandum against AAP MLA's brother
जालंधर। एक तरफ जहां आम आदमी पार्टी के मुख्यमंत्री भगवंत मान का शपथ ग्रहण समारोह चल रहा था, वहीं दूसरी तरफ जालंधर में वेस्ट हलके से आम आदमी पार्टी के नवनिर्वाचित विधायक शीतल अंगुराल के भाई राजन अंगुराल के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई जा रही थी। यह शिकायत जालंधर में नगर निगम यूनियन की तरफ से नगर निगम के कमिश्नर करनेश शर्मा को की गई है।
विज्ञापन

आप विधायक शीतल अंगुराल के भाई राजन अंगुराल पर आरोप है कि उन्होंने मंगलवार शाम को नगर निगम के जूनियर इंजीनियर व सुपरवाइजर को घर बुलाकर उनसे बदसलूकी की। इस बदसलूकी के बारे में जूनियर इंजीनियर व सुपरवाइजर ने यूनियन नेताओं को बताया तो सभी यूनियन सदस्य भड़क उठे। यूनियन नेताओं मनदीप सिंह, राजन गुप्ता, बंटू सभ्रवाल ने मीटिंग करके चेतावनी दी है कि किसी भी राजनीतिक दल के नेता व उनके करीबियों की धक्केशाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इन सभी नेताओं ने नगर निगम कमिश्नर करनेश शर्मा को ज्ञापन देकर कहा है कि भविष्य में ऐसी घटनाएं रोकी जाएं। उन्होंने कहा कि नगर निगम मुलाजिम उस समय ही नेताओं के साथ मीटिंग करेंगे, जब इसकी अध्यक्षता खुद कमिश्नर कर रहे होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed