फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   MS dhoni, Spartans, rumors, reports of a disput, Arun Pandey, jalandhar, punjab

स्पार्टन और धोनी के बीच विवाद की खबरें महज अफवाह : पांडे

Sun, 24 Jul 2016 07:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर Updated Sun, 24 Jul 2016 07:38 PM IST
विज्ञापन
MS dhoni, Spartans, rumors, reports of a disput, Arun Pandey, jalandhar, punjab
महेंद्र सिंह धोनी - फोटो : Getty
विश्व प्रसिद्ध स्पोर्ट्स ब्रांड स्पार्टन के साथ क्रिकेटर एमएस धोनी के विवाद पर उठी खबरों पर रहीती स्पोर्ट्स मैनेजमेंट कंपनी की पहली बार प्रतिक्रिया आई है।
विज्ञापन


रहीती स्पोर्ट्स मैनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड के चेयरमैन अरुण पांडे ने दावा किया है कि धोनी के साथ स्पार्टन के रिश्ते मजबूत हैं, इसमें किसी भी तरह से कोई दरार नहीं आई है। दोनों के रिश्ते भविष्य में और भी मजबूत रहेंगे।
विज्ञापन


स्पार्टन और धोनी के बीच विवाद की खबरों को महज अफवाह बताते हुए उन्होंने कहा कि स्पार्टन के साथ धोनी जुड़े हैं और अच्छे रिश्तों के साथ काम चल रहा हैं। दोनों पक्ष पूरी तरह से उत्साहित हैं और लंबे रिश्तों के लिए सकारात्मक रूप से काम हो रहा है। रहीती स्पोर्ट्स के माध्यम से ही धोनी का स्पार्टन स्पोर्ट्स से करार हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौर हो कि बीते दिनों मीडिया में ऐसी खबरें उड़ी थी कि स्पार्टन और धोनी में विवाद चल रहा है। आरोप लगा था कि स्पार्टन ने धोनी के साथ हुए करार के करोड़ों रुपये नहीं दिए थे। हालांकि धोनी का इस संबंध में कभी कोई बयान नहीं आया था, सिर्फ चर्चा के आधार पर ही इन खबरों को मीडिया ने दिखाया था।


आस्ट्रेलिया में संचालित स्पार्टन स्पोर्ट्स के मालिक कुनाल शर्मा ने कहा कि धोनी बीते तीन सालों से स्पार्टन के बल्ले से खेलते आ रहे हैं और आगे भी खेलते रहेंगे। कंपनी और धोनी के बीच किसी भी तरह से कोई मनमुटाव नहीं हुआ है। धोनी आज भी स्पार्टन का बल्ला पसंद करते हैं और मैदान में उन्हीं के बैट से खेलते हैं। कुनाल ने कहा कि ब्रांड को उभारने को लेकर नई तैयारी की जा रही हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed