{"_id":"5e7b72ad8ebc3e773f30ade3","slug":"mother-daughter-arrest-in-drug-case-in-jalandhar-jalandhar-news-pkl3706170165","type":"story","status":"publish","title_hn":"नकदी और नशे के साथ मां-बेटी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नकदी और नशे के साथ मां-बेटी गिरफ्तार
विज्ञापन
थाना रामामंडी पुलिस ने नशा तस्करी में शामिल मां-बेटी को काबू कर नशे की खेप और ड्रग मनी के साथ गिरफ्तार किया है। उनके फ्लैट से पुलिस ने सवा लाख रुपये, साढे़ बीस किलो चूरा पोस्त, 300 ग्राम अफीम और सोने की एक चेन व एक अंगूठी बरामद की है। दोनों तस्करों की पहचान सूर्या एनक्लेव स्थित राजीव गांधी फ्लैट्स की रहने वाली नीरू और उसकी मां जसपाल कौर के रूप में हुई है।
जांच में सामने आया कि नीरू के पति की कई साल पहले मौत हो चुकी है। वह अपनी मां जसपाल कौर के साथ रहती थी। पति की मौत होने के बाद नीरू लंबा पिंड के रहने वाले राकेश कुमार के संपर्क में आई थी। दोनों में संबंध बन गए। इसके बाद राकेश के कहने पर नीरू अपने घर में नशे की खेप को रखती थी। इसके लिए राकेश उसे 40 हजार रुपये प्रति माह देता था। पुलिस ने तस्करी की धारा के तहत मामला दर्ज कर राकेश को भी मामले में नामजद कर लिया है। उसकी गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है।
एडीसीपी सिटी सुडनविजी के मुताबिक कर्फ्यू के दौरान मंगलवार शाम को पुलिस पार्टी थाना क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इस दौरान पुलिस को सूचना मिली कि उक्त महिलाएं जो सूर्य एनक्लेव में बने राजीव गांधी फ्लैट्स में रहती हैं उन्होंने अपने फ्लैट में बड़ी मात्रा में नशे की खेप को स्टोर किया हुआ। इस पर पुलिस ने तुरंत उक्त महिलाओं के फ्लैट में रेड की। वहां तलाशी करने पर कमरे में रखे बॉक्स बेड में से उक्त नकदी, गहने व नशे की बरामदगी हुई।