फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Modi should not come back to Punjab and make any excuse again: Raja Vading

मोदी कहीं पंजाब आकर फिर कोई बहाना न बनाएं: राजा वड़िंग

Sat, 12 Feb 2022 10:15 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Sat, 12 Feb 2022 10:15 PM IST
विज्ञापन
Modi should not come back to Punjab and make any excuse again: Raja Vading
मुक्तसर। परिवहन मंत्री अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पंजाब दौरे को लेकर कहा कि प्रधानमंत्री की रैलियों का कांग्रेस को कोई फर्क नहीं पड़ता। अभी तो ये भी नहीं पता कि मोदी रैली करेंगे भी या नहीं, या ड्रामा करेंगे। जहां कोई भीड़ तक न हो वहां आकर कहीं फिर से ये न कह दें कि उन्हें जान का खतरा है। वे तो कहते हैं कि मोदी कोई बहाना न बनाएं, पैरा मिलिट्री फोर्से लगा दें। अब चुनाव आचार संहिता भी लागू है। कांग्रेस का अभी किसी पर कंट्रोल नहीं हैं। कहीं कल को फिर से कांग्रेस पर कोई इल्जाम न लगा दें। इससे अच्छा है कि वे न ही आएं। नरेंद्र मोदी देश के प्रधानमंत्री हैं और वे भी उनकी सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं। वड़िंग ने यह बात वे अपने पैतृक गांव में प्रेसवार्ता के दौरान कही। राजा वड़िंग कांग्रेस प्रत्याशी करन कौर बराड़ के पक्ष में चुनावी जनसभा को संबोधित करने आए थे।
विज्ञापन

राजा वड़िंग ने कहा कि पंजाब में उनकी सुरक्षा के साथ सेंध जैसी कोई घटना हुई ही नहीं थी। किसी ने पीएम के साथ कोई दुर्व्यवहार किया ही नहीं। राजा वड़िंग ने चैलेंज करते हुए कहा कि पंजाब में भाजपा को एक भी सीट नहीं मिलने वाली। पत्रकारों द्वारा गिद्दड़बाहा में सुखबीर सिंह बादल के दौरे को लेकर राजा वड़िंग ने कहा कि आने दो, वे तो कहते हैं रोज आएं। राजा वड़िंग ने सुखबीर फुटबॉल जैसे रोज आएं।
विज्ञापन

गांव के लोग कांग्रेस के पक्ष में मतदान कर उनकी इज्जत रखें क्योंकि ये उनकी मूंछ का सवाल है। राजा वड़िंग ने कहा कि हलके के सभी गांवों में कांग्रेस को सबसे ज्यादा वोट अपने गांव से पड़ने चाहिए। राजा वड़िंग ने कहा कि कांग्रेस में रहकर जो अपनी पार्टी के साथ गद्दारी करे वो अपनी मां का क्या होगा। करन कौर बराड़ के साथ पुराने सियासी मतभेदों की बात कहते हुए राजा वड़िंग ने कहा कि मां-बेटे में तकरार तो चलती रहती है और आगे भी चलती रहेगी। चुनाव में पुरानी तकरार छोड़कर जो लोग उन्हें सच्चे दिल से प्यार करते हैं वो गांव से एक-एक वोट कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में डालें। उन्होंने कहा कि अगर कांग्रेस सरकार सत्ता में आती है और वे मंत्री बनते हैं तो गांव को राज्य का सबसे सुंदर गांव बना देंगे ये वे वादा करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed