फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   mobile found from gangster

फिरोजपुर : गैंगस्टर के पास से मिला मोबाइल, जेल में तलाशी लेते समय अधिकारियों को दी धमकी

Sat, 30 Jul 2022 01:48 AM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Sat, 30 Jul 2022 01:48 AM IST
विज्ञापन
mobile found from gangster
फिरोजपुर। सेंट्रल जेल फिरोजपुर में बंद गैंगस्टर हवालाती ने तलाशी लेने पर अधिकारियों को धमकी देने के अलावा उनके साथ बदसलूकी भी की है। आरोपी गैंगस्टर हवालाती के पास टच स्क्रीन मोबाइल मिला है, जिससे किसी से बातचीत कर रहा था। उधर, थाना सिटी पुलिस ने शुक्रवार जेल के सहायक सुपरिंटेंडेंट की शिकायत पर हवालाती के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की तफ्तीश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक जेल के सहायक सुपरिंटेंडेंट सुखजिंदर सिंह को गुप्त सूचना मिली थी कि गैंगस्टर हवालाती मनप्रीत सिंह उर्फ मन्ना वासी गड्ढे वाला चौक तलवंडी साबो जिला बठिंडा के पास मोबाइल है। अधिकारी व जेल मुलाजिमों ने ब्लाक नंबर-तीन चक्की नंबर-एक में औचक दबिश दी और वहां बंद गैंगस्टर हवालाती मनप्रीत सिंह की तलाशी ली। उसके पास से टच स्क्रीन एक मोबाइल और एयरटेल का सिमकार्ड बरामद हुआ है। जब जेल मुलाजिम मनप्रीत की तलाशी ले रहे थे तो वह उन्हें धमकियां दे रहा था। यही नहीं उसने मौजूद जेल अधिकारियों के साथ बदसलूकी भी की है। थाना सिटी पुलिस ने आरोपी से मिला मोबाइल कब्जे में लेकर उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

दो हफ्ते की छुट्टी काटकर आए कैदी से मिला मादक पदार्थ
फिरोजपुर। दो हफ्ते की छुट्टी काटकर जेल में लौटे एक कैदी की तलाशी लेने पर उसके पास से मादक पदार्थ बरामद हुआ है। थाना सिटी पुलिस ने शुक्रवार को जेल के सहायक सुपरिंटेंडेंट जरनैल सिंह की शिकायत पर उक्त आरोपी कैदी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक कैदी परमिंदर सिंह वासी चक बधोवाला तहसील जलालाबाद जिला फाजिल्का दो हफ्ते की छुट्टी काटकर सेंट्रल जेल फिरोजपुर लौटा था। सहायक सुपरिंटेंडेंट जरनैल सिंह की मौजूदगी में जेल मुलाजिमों ने तलाशी ली। तलाशी दौरान उसके पास से नौ पुड़ियों के अलावा खुला तंबाकू बरामद हुआ है। थाना सिटी पुलिस ने बरामद सामग्री अपने कब्जे में कर आरोपी कैदी परमिंदर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed