{"_id":"57a7071c4f1c1b2f1a2b8f3a","slug":"mla-amarinder-singh-raja-vding-syl-chief-minister-congress-muktsar-jalandhar-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम एसवाईएल का मुद्दा उछाल माहौल खराब कर रहे : वडि़ंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम एसवाईएल का मुद्दा उछाल माहौल खराब कर रहे : वडि़ंग
ब्यूरो/अमर उजाला, मुक्तसर
Updated Sun, 07 Aug 2016 08:58 PM IST
विज्ञापन
मुक्तसर के गांव गिलजेवाला में जन सभा को संबोधित करते विधायक अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष और गिद्दड़बाहा के विधायक अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने कहा कि मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल दस सालों तक एसवाईएल मुद्दे पर चुप्पी साधे रहे, मगर अब विधानसभा चुनाव पास आते ही दोबारा इस मुद्दे को उछालकर वोटें बटोरना चाहते हैं।
सीएम की ओर से यह मुद्दा उछालकर प्रदेश का माहौल खराब करने की कोशिशें की जा रही हैं। विधायक ने यह बात हलके के गांव गिलजेवाला में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए कही। वह हलके के विभिन्न गांवों में कार्यकर्ताओं की जन सभाओं को संबोधित करने आए थे। उन्होंने कहा कि आज मुख्यमंत्री बादल एसवाईएल मद्दे पर पंजाब वासियों से कुर्बानियां देने के लिए तैयार रहने की बात कह रहे हैं, जबकि पहले चुप थे।
अगर कुर्बानी देनी ही है तो प्रदेश के लोग क्यों दें, सीएम खुद क्यों कुर्बानी नहीं देते। इस दौरान ब्लॉक देहाती अध्यक्ष सुखमंदर सुखना, यूथ अध्यक्ष गुरसेवक कोटली, दलजीत मान चक्क गिलजेवाला मौजूद थे।