फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Martyr Sepoy Manjit Singh cremated with military honors

शहीद सिपाही मंजीत सिंह का सैनिक सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

Mon, 01 Nov 2021 10:42 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Mon, 01 Nov 2021 10:42 PM IST
विज्ञापन
Martyr Sepoy Manjit Singh cremated with military honors
खेड़ा कोटली (दसूहा)। शहीद सिपाही मनजीत सिंह का सोमवार को उनके गांव खेड़ा कोटली में पूरे सैनिक सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। इस मौके पर शहीद के भाई अवतार सिंह ने चिता को अग्नि दी।
विज्ञापन

शहीद मनजीत सिंह के परिवार में उनके माता-पिता, चार बहनें व एक भाई है। गांव के श्मशानघाट में सैकड़ों लोगों ने देश पर जान कुर्बान करने वाले सिपाही मनजीत सिंह को नम आंखों से अंतिम विदायगी दी, जहां सेना की टुकड़ी की ओर से गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया। सुबह साढ़े दस बजे के करीब शहीद की पार्थिव देह गांव पहुंचने पर चारों तरफ शोक की लहर दौड़ गई व अलग-अलग गांवों के लोगों के अलावा भारतीय सेना के अधिकारी, सिविल व पुलिस प्रशासन के अधिकारी व अलग-अलग राजनीतिक शख्सियतें भी शहीद को श्रद्धा के पुष्प भेंट करने की लिए पहुंचीं। सिपाही मनजीत सिंह 30 अक्तूबर को रात के समय ड्यूटी के समय एक धमाके के दौरान शहीद हो गए थे।
विज्ञापन

शहीद के परिवार से दुख सांझा करते हुए विधायक अरुण डोगरा ने कहा कि देश की सेवा करते हुए दी सिपाही मनजीत सिंह की शहादत को हमेशा याद रखा जाएगा। विधायक अरुण डोगरा, डिप्टी कमिश्नर अपनीत रियात, एसएसपी कुलवंत सिंह हीर, जिला रक्षा सेवाएं भलाई अधिकारी कर्नल दलविंदर सिंह सहित अलग-अलग क्षेत्रों से जुड़ी शख्सियतों के अलावा सैकड़ों लोगों ने सिपाही मनजीत सिंह को श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

गौरतलब है कि पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी की ओर से बीते दिन सिपाही मनजीत सिंह, जिन्होंने नौशहरा सेक्टर में देश की सेवा करते हुए अपनी जान कुर्बान कर दी, के परिवार को 50 लाख रुपये एक्सग्रेशिया और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की घोषणा की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed