{"_id":"5802868478c23d8866adc9ae89a8d92b","slug":"martyar-sp-baljeet-singh-last-word-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तुस्सी आराम नाल आओ, अत्तवादियां नू मैं घेर रखेया ए... ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तुस्सी आराम नाल आओ, अत्तवादियां नू मैं घेर रखेया ए...
ब्यूरो, अमर उजाला/कपूरथला
Updated Thu, 06 Aug 2015 10:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
‘तुहाडा पुलस अफसर कौन आ मौके ते...’ दीनानगर आतंकी हमले के दौरान यह बात
विज्ञापन
आईजी बार्डर रेंज (अब बठिंडा जोन) ईश्वर चंद्र शर्मा ने एसपी गुरदासपुर
बलजीत सिंह से फोन पर पूछी थी। इस पर एसपी बलजीत सिंह ने जवाब दिया कि ‘सर!
मैं ही हां...एसपी गुरदासपुर बलजीत सिंह। तुस्सीं चिंता न करो...आराम नाल
आओ। मैं इहना अत्तवादियां ने घेर के रखेया ए...’
यह खुलासा खुद आईजी बार्डर रेंज (अब बठिंडा जोन) ईश्वर चंद्र शर्मा ने वीरवार को स्टेट गुरुद्वारा साहिब के परिसर में आयोजित शहीद एसपी बलजीत सिंह की श्रद्धांजलि सभा में किया। यह बात बताते आईजी की आंखें नम थी।
स्टेट गुरुद्वारा साहिब के परिसर में शहीद को श्रद्धांजलि देने बड़ी संख्या में लोग आए थे। वीरवार को गुरुद्वारा साहिब में अंतिम अरदास और शोकसभा का आयोजन किया गया। पंजाब सरकार की ओर से कैबिनेट मंत्री सुरजीत सिंह रखड़ा व डीजीपी पंजाब सुमेध सैनी की ओर से एडीजीपी वेलफेयर दिनकर गुप्ता ने श्रद्धासुमन अर्पित किए।
उन्होंने शहीद की पत्नी कुलवंत कौर, बेटे मनिंदर पाल सिंह, पुत्री परमिंदर कौर, रविंदर कौर और रिश्तेदारों वंदना, राजबीर, सुखविंदर सिंह, रछपाल सिंह, सुखजीत सिंह से संवेदना व्यक्त की। श्रद्धांजलि देने वालों में मंत्री अनिल जोशी, पंजाब भाजपा अध्यक्ष कमल शर्मा, मुख्य संसदीय सचिव पवन कुमार टीनू, विधायक बीबी जागीर कौर, पंजाब ट्रेडर्स बोर्ड चेयरमैन नरोत्तम देव रती, संत बलबीर सिंह सीचेवाल, पूर्व मंत्री मास्टर मोहन लाल, आईजी बार्डर रेंज लोकनाथ आंगरा, डीआईजी बार्डर रेंज कुंवर विजय प्रताप, डीसी दलजीत सिंह मांगट, एसएसपी रजिंदर सिंह, एआईजी परसोनल आशीष चौधरी, एसपीडी जगजीत सिंह सरोआ, डीएसपी सर्बजीत राय, विधायक सुखजिंदर सिंह रंधावा, विधायक तृप्त रजिंदर सिंह बाजवा, विधायक साधु सिंह धर्मसोत, विधायक नवतेज सिंह चीमा शामिल थे।