{"_id":"57ee45994f1c1bdc76574cb8","slug":"march-punjab-student-union-march-in-city-punjab-university-muktsar-jalandhar","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब स्टूडेंट यूनियन ने निकाला रोष मार्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब स्टूडेंट यूनियन ने निकाला रोष मार्च
ब्यूरो/अमर उजाला, मुक्तसर
Updated Fri, 30 Sep 2016 06:50 PM IST
विज्ञापन
रोष मार्च
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फीसों में बढ़ोतरी के खिलाफ पंजाब स्टूडेंट यूनियन की ओर से शुक्रवार को शहर में रोष मार्च किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों ने राज्य सरकार और पंजाब यूनिवर्सिटी के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। इसके बाद फीस न भरने और फीसों की बढ़ोतरी वापस करने के लिए प्रिंसिपल को आवेदन पत्र भी सौंपा गया।
यूनियन के जोनल नेता गगन संग्रामी व हरदीप कौर कोटला ने कहा कि बड़ी यूनिवर्सिटी होने के बावजूद पंजाब यूनिवर्सिटी आर्थिक संकट से गुजर रही है, जिसे दूर करने के लिए वह विद्यार्थियों पर आर्थिक बोझ डाल रही है। लवी झोरड़ और जगमीत सिंह ने कहा कि विद्यार्थी यह बढ़ी हुई फीस नहीं भरेंगे। सरकारी स्कूलों व कॉलेजों में पढ़ने वाले मजदूरों और छोटे दुकानदारों के बच्चे हैं।
अगर सरकारी कॉलेजों में भी पढ़ाई इतनी महंगी होगी तो उन्हें पढ़ाई छोड़ने पर विवश होना पड़ेगा। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर जल्द ही फीसों की बढ़ोतरी वापस न ली गई तो वह संघर्ष तेज करने पर विवश होंगे। इस दौरान संगीता रानी, नेहा रानी, राधा रानी, सतवीर कौर, जसप्रीत कौर, मधु बाला, रूपेंदर कौर, बंटी, मनदीप सिंह, लवप्रीत सिंह, सुरिंदर सिंह और खुश अकालगढ़ मौजूद थे।