फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   march of farmers in Moga

महिलाओं को लामबंद कर रहीं किसान जत्थेबंदियां

Sun, 28 Feb 2021 06:37 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Sun, 28 Feb 2021 06:37 PM IST
विज्ञापन
march of farmers in Moga
मोगा के गांव चड़िक में चेतना मार्च निकालतीं महिलाएं। - फोटो : MOGA
किसान आंदोलन में महिलाओं को लामबंद करने के लिए भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहां की ओर से रविवार को जिले में चेतना मार्च निकाला गया। आठ मार्च को महिला दिवस पर मोगा से महिलाओं का एक बड़ा काफिला टीकरी और सिंघु बॉर्डर जाएगा। चेतना मार्च की शुरुआत मोगा के गांव चड़िक से की गई।
विज्ञापन

बीकेयू एकता उगराहां के नेता नछत्तर सिंह ने कहा कि किसान संघर्ष में महिलाओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ घरों से बाहर कदम रख दिया है। 8 मार्च को दिल्ली बार्डरों पर बड़ी संख्या महिलाएं शामिल होकर दिखाएंगी कि कृषि कानूनों को वापस न लेने पर महिलाएं भी कड़ा रुख अपना सकती हैं।
विज्ञापन

महिला एडवोकेट जोगिंदर कौर ने कहा कि आठ मार्च से पहले मोगा के हर गांव में चेतना मार्च किया जाएगा। इसमें महिलाओं से बड़ी से बड़ी संख्या में दिल्ली बॉर्डर पहुंचने की अपील की जाएगी। महिला भूपिंदर कौर ने कहा कि महिलाएं अब केंद्र सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलेगी। वह अपने घर परिवार को छोड़कर दिल्ली बॉर्डर पर जाकर डटेंगी और तब नहीं लौटेंगी जब तक कृषि कानूनों को रद्द नहीं किया जाता।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed