{"_id":"57fce6444f1c1b675228f73c","slug":"march-fury-facility-worker-s-protest-demand-to-regular-employees-muktsar-jalandhar-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुविधा कर्मियों ने किया रोष मार्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुविधा कर्मियों ने किया रोष मार्च
ब्यूरो/अमर उजाला, लंबी (मुक्तसर)
Updated Tue, 11 Oct 2016 09:29 PM IST
विज्ञापन
रोष मार्च
- फोटो : file
स्थायी करने की मांग पर बीते करीब 35 दिनों से संघर्षरत राज्य भर के सुविधा कर्मियों ने मंगलवार को लंबी क्षेत्र के विभिन्न गांवों में ठेकेदारी प्रणाली रूपी रावण के पुतले के साथ रोष मार्च किया।
इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने सरकार के खिलाफ भी जमकर नारेबाजी की। बाद में ठेकेदारी रूपी रावण का स्यापा करते हुए उसे स्टेडियम के नजदीक अग्नि भेंट किया। सुविधा सेंटर कर्मचारी यूनियन के प्रांतीय अध्यक्ष हरमीत सिंह ने बताया कि अपनी मांग के लिए उनका संघर्ष लगातार जारी है।
लंबी में हर रोज पांच लोग भूख हड़ताल पर बैठ रहे हैं। मंगलवार को कर्मजीत कौर बराड़, जसवीर कौर, अमरीक सिंह, प्रदीप कुमार और संजीव कुमार ने भूख हड़ताल की। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके संघर्ष के दौरान लंबी में महिला कर्मियों की सुरक्षा के लिए पुलिस प्रशासन की ओर से कोई प्रबंध नहीं किए गए हैैं। अगर कोई अप्रिय घटना हो जाती है तो इसके लिए प्रशासन जिम्मेदार होगा। उन्होंने कहा कि स्थायी करने की मांग को लेकर उनका संघर्ष जारी रहेगा।