फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Many wanted criminals of Punjab have taken refuge in Canada

कनाडा में शरण: विदेश में छिप पंजाब का माहौल बिगाड़ने की साजिश रच रहे खालिस्तानी आतंकी और गैंगस्टर, बड़ा खुलासा

Thu, 21 Sep 2023 08:12 AM IST
शाहरुख खान सुरिंदर पाल, अमर उजाला, जालंधर
सुरिंदर पाल, अमर उजाला, जालंधर Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 21 Sep 2023 08:12 AM IST
सार

पंजाब के कई वांछित अपराधियों ने कनाडा में शरण ले रखी है। विदेश में बैठकर भारत के खिलाफ आतंकी साजिश रच रहे हैं। कनाडा में 11 आतंकियों में नौ पंजाब मूल के हैं। ये कनाडा में छिपकर पंजाब का माहौल बिगाड़ने की साजिश रच रहे हैं।

विज्ञापन
Many wanted criminals of Punjab have taken refuge in Canada
गैंगस्टर गोल्डी बराड़ - फोटो : फाइल

विस्तार

कनाडा के पीएम जस्टिन त्रूदो बेशक कहते हैं कि उनके देश में बोलने व मानवाधिकार की आजादी है, इसमें दखलंदाजी नहीं की जा सकती लेकिन इसकी आड़ में कनाडा में खालिस्तान की लहर पनप रही है और इसी चक्कर में भारत विरोधी ताकतें व अपराधी कनाडा में अपनी गतिविधियों का केंद्र चला रहे हैं। 
विज्ञापन


हालात यह है कि पंजाब में टारगेट किलिंग हो या फिर खुफिया एजेंसी कार्यालय पर हमला या फिर आतंकी घटना, हर बार प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से तार कनाडा से ही जुड़ते नजर आए हैं। भारत विरोधी आतंकवादी मलकीत सिंह उर्फ फौजी सरे, गुरजिंदर सिंह पन्नू कनाडा के हैमिल्टन में, गुरप्रीत सिंह ओंटारियो प्रांत के ब्रैम्पटन शहर में, गुरजीत सिंह चीमा ब्रैम्पटन और टहल सिंह टोरंटो में बस गए हैं। 
विज्ञापन


भारत में मोस्ट वांटेड आतंकवादियों में से एक को कनाडा में हिरासत में लिया गया। वह कैम बशीर नाम का आतंकवादी मुलुंड बम धमाके में आरोपी है। 2003 में मुंबई के उपनगर में रेलवे स्टेशन पर हुए धमाके में 11 लोगों की जान चली गई थी और 70 घायल हुए थे। पंजाब के गैंगस्टर कनाडा में बैठे हैं। कनाडा में 11 गैंगस्टरों में से 9 पंजाब मूल के निवासी हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ब्रिटिश, कोलंबिया पुलिस का कहना है कि यह गैंगस्टर कई हत्याओं और अपराधों में आरोपी हैं। पंजाब के ए-सूचीबद्ध सात गैंगस्टरों में से लखबीर सिंह उर्फ लांडा, मूसेवाला हत्याकांड में वांछित गोल्डी बराड़, चरणजीत सिंह उर्फ रिंकू रंधावा, अर्शदीप सिंह उर्फ अर्श डल्ला और रमनदीप सिंह उर्फ रमन जज इस वक्त कनाडा में छिपे हुए हैं। इसके अलावा अन्य दो गैंगस्टर गुरपिंदर सिंह उर्फ बाबा डल्ला और सुखदुल सिंह उर्फ सुखा दुनेके हैं। 

दोनों टारगेट हत्याओं के मामलों में वांछित
गैंगस्टर लखबीर सिंह कनाडा में बैठकर देश में आतंक फैला रहा है। मोहाली में पंजाब पुलिस की इंटेलिजेंस यूनिट के हेड ऑफिस में हुए हमले के मामले में लांडा मुख्य साजिशकर्ताओं में से एक है। पंजाब के कई मामलों में वांछित लखबीर, साल 2017 में कनाडा भाग गया था।

लखबीर कनाडा के सास्काटून में रहता है। पंजाब पुलिस के अनुसार, लांडा एक आदतन अपराधी है और पंजाब के विभिन्न पुलिस स्टेशनों में उसके खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास, जबरन वसूली, नशीली दवाओं की तस्करी, अपहरण और अवैध हथियारों के विभिन्न आपराधिक मामले दर्ज किए गए हैं।
 

वांछितों की दो सूची जारी
एनआईए ने कनाडा से संबंध रखने वाले आतंकी-गैंगस्टर नेटवर्क से जुड़े 54 व्यक्तियों की दो सूची जारी की है। पहली सूची में 11 और दूसरी में 43 लोगों के नाम हैं। पिछले साल दर्ज दो मामलों में इनकी तलाश है।

एजेंसी ने एक्स पर अपने पोस्ट में फोटो के साथ इन वांछितों की सूची जारी की। इनमें गोल्डी बरार, लॉरेंस बिश्नोई, जसदीप सिंह, काला जठेरी उर्फ संदीप, वीरेंद्र प्रताप उर्फ काला राणा, अनमोल बिश्नोई, अर्शदीप सिंह गिल और जोगिंदर सिंह के नाम शामिल हैं।

छात्र वीजा पर गया था गोल्डी बराड़ 
मुक्तसर साहिब का मूल निवासी गोल्डी बराड़ 2017 में छात्र वीजा पर कनाडा चला गया था। वह कई आतंकवादी गतिविधियों और जबरन वसूली के मामले में शामिल है। वह खतरनाक गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई की गैंग का सदस्य था। बराड़ ने पिछले साल 29 मई को मानसा जिले के जवाहरके गांव में पंजाबी राजनेता सिद्धू मूसेवाला की हत्या की जिम्मेदारी ली थी।

बराड़ ने पिछले साल नवंबर में कोटकपूरा में सिरसा डेरा अनुयायी और बरगाड़ी अपवित्रता मामले के आरोपी प्रदीप शर्मा की हत्या की भी जिम्मेदारी ली थी। इंटरपोल ने पिछले साल 9 जुलाई को बराड़ के खिलाफ आरसीएन जारी किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed