फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Many Leading Singers Join Political Parties ahead of Punjab Assembly Election 2022

पंजाब में राजनीति की सुरीली सरगम: कई गायकों ने थामा राजनीतिक दलों का हाथ, कई संपर्क में 

Thu, 23 Dec 2021 02:48 PM IST
निवेदिता वर्मा सुरिंदर पाल, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)
सुरिंदर पाल, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 23 Dec 2021 02:48 PM IST
सार

गायकों के साथ साथ पंजाब में कॉमेडियन भी राजनीति में आगे आ रहे हैं। पीपीसीसी प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू खुद कपिल शर्मा के लाफ्टर शो का हिस्सा बने रहे हैं। आप के सांसद भगवंत मान कॉमेडियन हैं और आज भी स्टेजों पर लोगों को खूब हंसाते हैं।

विज्ञापन
Many Leading Singers Join Political Parties ahead of Punjab Assembly Election 2022
अनमोल गगन मान, सिद्धू मूसेवाला और बलकार सिद्धू। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब में विधानसभा चुनाव सिर पर आ रहे हैं और इसके साथ ही पार्टियों में टिकटों को लेकर दौड़धूप तेज हो गई है। इस बार पंजाब की राजनीति में गायकों का बोलबाला होने लगा है। हर पार्टी किसी न किसी गायक को अपनी तरफ खींचने में लगी हुई है। हाल ही में कांग्रेस में सिद्धू मूसेवाला शामिल हो गए हैं जबकि आम आदमी पार्टी ने तो अनमोल गगन मान व बलकार सिद्धू को टिकट भी दे दी है।

विज्ञापन

भाजपा के सांसद हैं हंस

पंजाब के गायक हंसराज हंस लोकसभा सांसद बन चुके हैं, जिन्होंने भाजपा से दिल्ली में चुनाव लड़ा था। जहां गायकों का रुझान राजनीति की तरफ बढ़ने लगा है वहीं कॉमेडियन भी सियासत में तड़का लगा रहे हैं। दरअसल, युवाओं को अपने खेमे में लाने के लिए राजनीतिक पार्टियां कलाकारों का सहारा लेती रही हैं। उनके क्रेज का जादू युवाओं के सिर चढ़कर बोलता है।

विज्ञापन

दलेर मेहंदी भाजपा में हो चुके हैं शामिल

लोक गायक मोहम्मद सद्दीक तो लंबे समय से ही कांग्रेस के साथ जुड़े हुए हैं। पहले 2012 में उन्होंने भदौड़ हलके से तत्कालीन मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के प्रिंसिपल सेक्रेटरी रहे दरबारा सिंह गुरु को हराया और बाद में फरीदकोट हलके से जीत हासिल करके लोकसभा की सीढ़ियां चढ़ी। पिछले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की तरफ से गायिका सतिंदर बिट्टी ने चुनाव लड़ा था लेकिन वह हार गई थी। गायक जसराज जस्सी विधायक बनने की चाहत में आप में शामिल हो गए, लेकिन जल्द ही वह आप के बागी और अब कांग्रेस नेता सुखपाल खैहरा द्वारा शुरू किए गए पंजाब डेमोक्रेटिक अलायंस (पीडीए) में शामिल हो गए। जसराज ने पीडीए से संगरूर से असफल चुनाव लड़ा था। भाजपा भी पंजाब में गायकों को डोरे डाल रही है। दलेर मेहंदी भाजपा के सदस्य बन चुके हैं। पंजाब के कई लोकगायकों के साथ भाजपा नेताओं की लगातार बैठकों का दौर चल रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

कॉमेडियन भी उतरे राजनीति में

गायकों के साथ साथ पंजाब में कॉमेडियन भी राजनीति में आगे आ रहे हैं। पीपीसीसी प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू खुद कपिल शर्मा के लाफ्टर शो का हिस्सा बने रहे हैं। आप के सांसद भगवंत मान कॉमेडियन हैं और आज भी स्टेजों पर लोगों को खूब हंसाते हैं। आम आदमी पार्टी में प्रांतीय संयोजक रहे गुरप्रीत घुग्गी भी इसी फील्ड से आए थे और आप की टिकट पर चुनाव लड़ा था। भाजपा की नजर अब पंजाब के कई गायकों पर हैं। भाजपा की एक कोर टीम मंथन कर रही है जिसमें गुरदास मान, हरभजन मान के अलावा कई गायकों का नाम प्रमुखता से लिया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed