{"_id":"61f969f4da0fcc5ba71e2176","slug":"many-leaders-including-captain-s-former-osd-sunny-brar-joined-akali-dal-faridkot-news-pkl4408475141","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैप्टन के पूर्व ओएसडी सन्नी बराड़ समेत कई नेता हुए अकाली दल में शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैप्टन के पूर्व ओएसडी सन्नी बराड़ समेत कई नेता हुए अकाली दल में शामिल
विज्ञापन
फरीदकोट। कैप्टन अमरिंदर सिंह के मुख्यमंत्री कार्यकाल के समय उनके ओएसडी रहे और पंजाब लोक कांग्रेस के जिलाध्यक्ष संदीप सिंह सन्नी बराड़ के अलावा जिले भर के कई सीनियर कांग्रेस नेताओं ने मंगलवार को अकाली दल में शामिल होने का एलान किया।
सन्नी बराड़ के आवास पर करवाए समारोह में अकाली दल प्रमुख सुखबीर सिंह बादल ने इन सभी नेताओं की अकाली दल में शमूलियत करवाते हुए उनका स्वागत व सम्मान किया। साथ ही सन्नी बराड़ को अपना ओएसडी भी नियुक्त किया।
पार्टी के सीनियर नेता व पूर्व कैबिनेट मंत्री सिकंदर सिंह मलूका, फरीदकोट विधानसभा क्षेत्र से अकाली उम्मीदवार मनतार सिंह बराड़ व कोटकपूरा से अकाली उम्मीदवार मनतार सिंह बराड़ की उपस्थिति में करवाए गए समारोह में सन्नी बराड़ के अलावा कांग्रेस पार्टी के सीनियर नेता व पंजाब वाटर सप्लाई बोर्ड के डायरेक्टर सुरजीत सिंह ढिल्लों, नगर काउंसिल फरीदकोट के पूर्व प्रधान व एमसी तारा सिंह भट्टी, उनके बेटे व जैतो हलके के इंचार्ज लवली भट्टी, नगर काउंसिल कोटकपूरा की उप प्रधान सुरिंदरपाल कौर व हरचरण सिंह चन्ना ने अकाली दल में शामिल होने का एलान किया।
विज्ञापन
इस मौके पर सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि एक दिन पहले जैतो के 5 एमसी भी कांग्रेस छोड़कर अकाली दल में शामिल हुए थे और राज्य भर में कई नेताओं के अकाली दल में आने से पार्टी लगातार मजबूत हो रही है। उन्होंने कहा कि इन नेताओं के अकाली दल में शामिल होने से समीकरण बदल चुके हैं और उन्हें उम्मीद है कि फरीदकोट जिले की तीनों सीटों पर अकाली दल जीत हासिल करेगा।