फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Many Congress Leaders seeking tickets for children as well as themselves in Punjab Assembly Election 

पंजाब विधानसभा चुनाव: अपने साथ-साथ बच्चों के लिए भी टिकट मांग रहे कांग्रेस के दिग्गज, हाईकमान पर डाल रहे दबाव

Sun, 26 Dec 2021 04:35 PM IST
निवेदिता वर्मा सुरिंदर पाल, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)
सुरिंदर पाल, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sun, 26 Dec 2021 04:35 PM IST
सार

कांग्रेस के दिग्गजों ने हाईकमान से संपर्क साधकर प्रेशर बनाना शुरु कर दिया कि उनके साथ उनके बच्चों को भी टिकट दी जाए, जिससे युवा चेहरों को विधानसभा के लिए मैदान में उतरने का मौका मिलेगा।

विज्ञापन
Many Congress Leaders seeking tickets for children as well as themselves in Punjab Assembly Election 
कांग्रेस - फोटो : फाइल

विस्तार

पंजाब कांग्रेस को वंशवाद की बेल से छुटकारा नहीं मिल रहा है। कांग्रेस में टिकटों को लेकर अभी से घमासान मचने लगा है। कांग्रेस के कई सीनियर नेता और दिग्गज अपने लिए तो टिकट मांग ही रहे हैं, साथ ही बच्चों का भविष्य संवारने के सपने संजो रहे हैं। नेताओं ने हाईकमान पर दबाव बनाना शुरू कर दिया है कि अगर दिग्गजों के बच्चों को टिकट मिलती है तो उनकी जीत की संभावना भी बन सकती है साथ ही युवा चेहरे भी पार्टी के लिए मैदान में होंगे, लेकिन भाजपा इसे पंजाब चुनाव में मुद्दा बना सकती है।

विज्ञापन

बटाला से बेटे के लिए टिकट मांग रहे तृप्त बाजवा

कादियां से मंत्री तृप्त राजिंदर बाजवा अपने बेटे के लिए बटाला से टिकट मांग रहे हैं। बाजवा लंबे समय से बटाला की राजनीति का हिस्सा बने रहे हैं और अपने इलाके में कम बटाला में अधिक सक्रिय रहे हैं। वहीं ब्रह्म मोहिंदरा ने भी अपने बेटे के लिए हाईकमान से टिकट की मांग की है। जालंधर से चौधरी संतोख सिंह अपने बेटे बिक्रम चौधरी के लिए फिल्लौर से दोबारा टिकट मांग रहे हैं। राणा गुरजीत सिंह ने अपने बेटे के लिए सुल्तानपुर लोधी से टिकट मांगी है जबकि वह खुद कपूरथला से चुनाव मैदान में हैं।

विज्ञापन

बेटी और दामाद के लिए भी मांगी जा रही टिकट

सांसद मोहम्मद सद्दीक भी अपनी बेटी के लिए टिकट की मांग कर रहे हैं वहीं पूर्व सीएम राजिंदर कौर भट्ठल ने अपने दामाद के लिए टिकट की मांग की है। जालंधर से पूर्व मंत्री अवतार हेनरी भी खुद के लिए टिकट मांग रहे हैं और बेटे बावा हेनरी के लिए टिकट की मांग कर रहे हैं। हेनरी खुद नकोदर से लड़ने के चाहवान है जबकि बेटे बावा के लिए जालंधर नार्थ से टिकट मांग रहे हैं। मंडी बोर्ड के चेयरमैन लाल सिंह जहां अपने लिए टिकट की मांग कर रहे हैं वहीं बेटे राजिंदर सिंह को भी दोबारा विधायक बनाने का सपना संजो रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस के दिग्गजों ने हाईकमान से संपर्क साधकर प्रेशर बनाना शुरु कर दिया कि उनके साथ उनके बच्चों को भी टिकट दी जाए, जिससे युवा चेहरों को विधानसभा के लिए मैदान में उतरने का मौका मिलेगा। हाईकमान यह फार्मूला अख्तियार कर रहा है कि एक परिवार में एक ही टिकट को दिया जाए लेकिन दिग्गजों ने अपनी बात रखने के लिए हाईकमान का रूख कर लिया है। कई सीनियर नेताओं ने अपना पक्ष हरीश चौधरी के समक्ष रखा है कि वह अपनी सीट तो जीतेंगे साथ ही बच्चों को भी जीता देंगे। 

रजिया सुलताना की पुत्रवधू चेयरपर्सन ..

पंजाब की कैबिनेट मंत्री रजिया सुल्ताना की पुत्रवधू जनैब अख्तर वक्फ बोर्ड की चेयरपर्सन है। रजिया उनके लिए भी टिकट की मांग कर सकती हैं। जनैब अख्तर हाल ही में चन्नी के सीएम बनाए जाने के बाद वक्फ बोर्ड की पहली महिला चेयरपर्सन बनीं थीं।

सांसदों पर हो सकती है राहुल की कृपा...

पंजाब के सांसदों के बेटों को टिकट मिल सकती क्योंकि वह सीधा राहुल गांधी तक संपर्क साध सकते हैं। बताते हैं कि रवनीत सिंह बिट्टू अपने भाई मंत्री कोटली को टिकट दिलाना चाहते हैं। वहीं संतोख सिंह के अलावा डॉ. अमर सिंह सांसद भी अपने बेटे के लिए टिकट मांग रहे हैं। कांग्रेसी सूत्रों के मुताबिक सांसदों के बेटों को राहुल तरजीह दे सकते हैं।

हाईकमान सकते में, पंजाब में टिकटों को लेकर घमासान...

पंजाब में हाईकमान सकते में है और टिकटों को लेकर घमासान मचता दिख रहा है। ऐसे में मामला कांग्रेस हाईकमान के पास पहुंच चुका है। लिहाजा, हाईकमान अभी स्थिति पर नजर रखे हुए है और दिग्गजों को संदेशा दिया जा रहा है कि वह एक परिवार एक टिकट फार्मूले पर ही आगे बढ़े अन्यथा पार्टी में कलह बढ़ सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed