फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Manraj's parants will go Melbourne

मेलबोर्न जाएंगे मनराज के परिजन

Tue, 07 Jan 2014 11:05 PM IST
होशियारपुर
होशियारपुर Updated Tue, 07 Jan 2014 11:05 PM IST
विज्ञापन
 Manraj's parants will go Melbourne
गत 29 दिसंबर को मेलबोर्न में हमले का शिकार हुए होशियारपुर के नंगलकलां गांव के 20 वर्षीय मनराजविन्दर सिंह की मां सरबजीत कौर को जब खबर मिली कि मनराजविंदर कोमा से बाहर आ गया है, तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा।
विज्ञापन


मनराजविन्दर के बड़े भाई यादविन्दर सिंह से फोन पर यह खबर दी तो गांव पक्खोवाल में रह रहे पिता सुरिन्दरपाल सिंह व मां सरबजीत कौर की आंखें खुशी से नम हो गईं। मनराजविन्दर की मां सरबजीत कौर व ग्रीस से लौट कर आए पिता सुरिन्दरपाल सिंह हर पल इस इंतजार में हैं कि कब उन्हें आस्ट्रेलियन हाई कमीशन से वीज़ा मिले और वह अपने बेटे के पास पहुंचें।
विज्ञापन


दोनों ने मंगलवार को चंडीगढ़  में ऑस्ट्रेलियाई उच्चायोग के अधिकृत चिकित्सक डा. गुरमोहन सिंह संधू से मेडिकल कराया और वहां से संबंधित मेडिकल रिपोर्ट हासिल की। अब इस रिपोर्ट के साथ उन्हें बुधवार की सुबह दस बजे नई दिल्ली स्थित आस्ट्रेलियाई उच्चायोग के समक्ष वीज़ा के लिए पेश होना है।
विज्ञापन
विज्ञापन



वीज़ा मिलने पर उनकी योजना अपने गांव नंगल कलां लौट कर वहां से अपना सामान व जरूरी कागजात आदि लेकर वीरवार को वापस नई दिल्ली जाने की है। वहां से वे मेलबोर्न के लिए रवाना होंगे।

इस बीच मेलबोर्न से मिली जानकारी के मुताबिक मनराजविन्दर के बड़े भाई यादविन्दर सिंह व ममेरे भाई माइकल इमान सिंह ने परिजनों को सूचित किया है कि हमले के बाद अस्पताल में दाखिल रहने के दौरान डाक्टरों ने मनराजविन्दर सिंह के सिर का ऑपरेशन किया था।

इसके बावजूद उसे होश नहीं आया था, लेकिन रविवार से उसकी हालत में सुधार दिखा और सोमवार को वह हमले के बाद से पहली बार होश में आया। मनराजविंदर के इलाज पर होने वाला सारा खर्च आस्ट्रेलिया सरकार उठा रही है।


गौरतलब है कि 29 दिसंबर को मेलबोर्न के कैंब्रिज कॉलेज में कामर्स अंडर ग्रेजुएट अकाउंट कोर्स के विद्यार्थी मनराजविन्दर सिंह पर आठ हमलावरों ने उस वक्त जानलेवा हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था, जब वह अपने दो दोस्तों के साथ मेलबोर्न में फुटपाथ पर बैठा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed