फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Man of Jalandhar going to Germany illegally died in Belarus

Jalandhar: डंकी से जर्मनी जा रहे जालंधर के युवक की बेलारूस में मौत, शव लाने के लिए एजेंट ने मांगे चार लाख

Fri, 10 May 2024 08:14 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 10 May 2024 08:14 AM IST
सार

आरोपियों ने मोहिंदर पाल (42) को जर्मनी भेजने के लिए 12.32 लाख रुपये लिए थे। उन्होंने सबसे पहले महेंद्र पाल को रूस भेजा था। कुछ समय तक उसे वहां रखने के बाद में उसे बेलारूस भेज दिया गया। वहां से आरोपियों ने डंकी लगवाकर जर्मनी भेज दिया था। रास्ते में ही मोहिंदर की मौत हो गई।

विज्ञापन
Man of Jalandhar going to Germany illegally died in Belarus
पुलिस - फोटो : प्रतीकात्मक

विस्तार

अवैध तरीके से बार्डर पार कर जर्मनी जा रहे जालंधर के कस्बा फिल्लौर के व्यक्ति की रास्ते में बेलारूस में मौत हो गई। मौत के बाद एजेंट ने परिवार को कोई जानकारी नहीं दी। कुछ दिनों बाद परिवार को पता चला। पुलिस ने ट्रैवल एजेंट के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मृतक की पहचान मोहिंदर पाल के रूप में हुई है। 
विज्ञापन


परिवार का कहना है कि मोहिंदर की मौत कब और कैसे हुई, इसके कारण स्पष्ट नहीं है, मगर बीते दिन उन्हें इसकी जानकारी मिली थी। थाना फिल्लौर पुलिस को दी शिकायत पर गन्ना पिंड के रहने वाले धरमिंदर कुमार के बयान पर जम्मू के ट्रैवल एजेंट पंकज कुमार और नरेश कुमार के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन


आरोपियों ने मोहिंदर पाल (42) को जर्मनी भेजने के लिए 12.32 लाख रुपये लिए थे। उन्होंने सबसे पहले महेंद्र पाल को रूस भेजा था। कुछ समय तक उसे वहां रखने के बाद में उसे बेलारूस भेज दिया गया। वहां से आरोपियों ने डंकी लगवाकर जर्मनी भेज दिया था। रास्ते में ही मोहिंदर की मौत हो गई, लेकिन एजेंटों ने परिवार को सूचित नहीं किया। इसके विपरीत, वे कहते रहे कि वह जल्द ही जर्मनी पहुंच जाएगा। लेकिन उसके साथ चल रहे अन्य साथियों ने फोन पर मोहिंदर की मौत की जानकारी दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


परिवार ने आरोप लगाया है कि एजेंट ने मोहिंदर का शव भारत लाने के लिए करीब चार लाख रुपये की मांग की थी। जिसके बाद पारिवारिक सदस्यों द्वारा पुलिस को शिकायत दी गई। एएसआई जसविंदर सिंह ने बताया कि आरोपियों की तलाश फिलहाल की जा रही है। वहीं, परिवार ने सरकार से गुहार लगाई है कि मोहिंदर का शव भारत लाया जाए। अभी तक आरोपी ट्रैवल एजेंट फरार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed