{"_id":"663cba3e8361e086ae0bb541","slug":"man-of-jalandhar-going-to-germany-illegally-died-in-belarus-2024-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalandhar: डंकी से जर्मनी जा रहे जालंधर के युवक की बेलारूस में मौत, शव लाने के लिए एजेंट ने मांगे चार लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalandhar: डंकी से जर्मनी जा रहे जालंधर के युवक की बेलारूस में मौत, शव लाने के लिए एजेंट ने मांगे चार लाख
Fri, 10 May 2024 08:14 AM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Fri, 10 May 2024 08:14 AM IST
सार
आरोपियों ने मोहिंदर पाल (42) को जर्मनी भेजने के लिए 12.32 लाख रुपये लिए थे। उन्होंने सबसे पहले महेंद्र पाल को रूस भेजा था। कुछ समय तक उसे वहां रखने के बाद में उसे बेलारूस भेज दिया गया। वहां से आरोपियों ने डंकी लगवाकर जर्मनी भेज दिया था। रास्ते में ही मोहिंदर की मौत हो गई।
विज्ञापन
पुलिस
- फोटो : प्रतीकात्मक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अवैध तरीके से बार्डर पार कर जर्मनी जा रहे जालंधर के कस्बा फिल्लौर के व्यक्ति की रास्ते में बेलारूस में मौत हो गई। मौत के बाद एजेंट ने परिवार को कोई जानकारी नहीं दी। कुछ दिनों बाद परिवार को पता चला। पुलिस ने ट्रैवल एजेंट के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मृतक की पहचान मोहिंदर पाल के रूप में हुई है।
परिवार का कहना है कि मोहिंदर की मौत कब और कैसे हुई, इसके कारण स्पष्ट नहीं है, मगर बीते दिन उन्हें इसकी जानकारी मिली थी। थाना फिल्लौर पुलिस को दी शिकायत पर गन्ना पिंड के रहने वाले धरमिंदर कुमार के बयान पर जम्मू के ट्रैवल एजेंट पंकज कुमार और नरेश कुमार के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
आरोपियों ने मोहिंदर पाल (42) को जर्मनी भेजने के लिए 12.32 लाख रुपये लिए थे। उन्होंने सबसे पहले महेंद्र पाल को रूस भेजा था। कुछ समय तक उसे वहां रखने के बाद में उसे बेलारूस भेज दिया गया। वहां से आरोपियों ने डंकी लगवाकर जर्मनी भेज दिया था। रास्ते में ही मोहिंदर की मौत हो गई, लेकिन एजेंटों ने परिवार को सूचित नहीं किया। इसके विपरीत, वे कहते रहे कि वह जल्द ही जर्मनी पहुंच जाएगा। लेकिन उसके साथ चल रहे अन्य साथियों ने फोन पर मोहिंदर की मौत की जानकारी दी।
विज्ञापन
परिवार ने आरोप लगाया है कि एजेंट ने मोहिंदर का शव भारत लाने के लिए करीब चार लाख रुपये की मांग की थी। जिसके बाद पारिवारिक सदस्यों द्वारा पुलिस को शिकायत दी गई। एएसआई जसविंदर सिंह ने बताया कि आरोपियों की तलाश फिलहाल की जा रही है। वहीं, परिवार ने सरकार से गुहार लगाई है कि मोहिंदर का शव भारत लाया जाए। अभी तक आरोपी ट्रैवल एजेंट फरार है।