{"_id":"66adc72bd6140ed55f080a33","slug":"man-jumped-into-burning-pyre-at-cremation-ground-in-jalandhar-2024-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalandhar: जलती चिता में अचानक कूद गया व्यक्ति, 70 फीसदी तक झुलसा, मानसिक रूप से है परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalandhar: जलती चिता में अचानक कूद गया व्यक्ति, 70 फीसदी तक झुलसा, मानसिक रूप से है परेशान
Sat, 03 Aug 2024 11:29 AM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Sat, 03 Aug 2024 11:29 AM IST
सार
गांव समराय के रहने वाले पचास साल के बहादुर सिंह की दिमागी हालत खराब है। वह गांव की एक महिला के अंतिम संस्कार में गया था। इसी दौरान वह जलती चिता में कूद गया।
विज्ञापन
जालंधर
- फोटो : अमर उजाला/फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जालंधर देहात के जंडियाला मंजकी के नजदीक गांव समराय स्थित श्मशान घाट में एक व्यक्ति अचानक जलती हुई चिता में कूद गया। आग की चपेट में आने से व्यक्ति करीब 70 फीसदी तक झुलस गया। झुलसे व्यक्ति की पहचान 50 वर्षीय बहादुर सिंह पुत्र रामपाल निवासी जंडियाला मंजकी के नजदीक गांव समराय के रूप में हुई है।
जानकारी के मुताबिक गांव के लोगों ने बड़ी मुश्किल से उसे जलती चिता से बाहर निकाला और सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। परिजनों ने बताया कि बहादुर सिंह की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है।
बीते दिन गांव की एक महिला की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी और बहादुर सिंह उसके अंतिम संस्कार में शामिल होने गया था। लोगों का कहना है कि पता नहीं वह अचानक जलती हुई आग में क्यों कूद पड़ा। डॉक्टरों ने इस मामले की जानकारी पुलिस को दी और पुलिस मामले की जांच कर रही है।