{"_id":"64feec00d3cf98f48d051f47","slug":"man-died-in-road-accident-in-shahkot-of-jalandhar-2023-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalandhar Accident: शाहकोट में बाइक सड़क पर फिसली, ट्रक से टकराई, एक की मौत, पूर्व पार्षद घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalandhar Accident: शाहकोट में बाइक सड़क पर फिसली, ट्रक से टकराई, एक की मौत, पूर्व पार्षद घायल
Mon, 11 Sep 2023 03:59 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Mon, 11 Sep 2023 03:59 PM IST
सार
दलजीत सिंह पूर्व पार्षद तारा चंद के साथ मोटरसाइकिल पर शाहकोट से मलसियां जा रहा था। जैसे ही वह शाहकोट ट्रक यूनियन के पास पहुंचे तो अचानक मोटरसाइकिल का संतुलन बिगड़ गया। मोटरसाइकिल फिसलते हुए सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से जा टकराई।
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जालंधर के शाहकोट में सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई वहीं एक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा सुबह सड़क पर मोटरसाइकिल फिसलने के कारण हुआ। मृतक की पहचान दलजीत सिंह (48) निवासी नजदीक बीडीपीओ दफ्तर शाहकोट के रूप में हुई है। हादसे में पूर्व पार्षद तारा चंद के को गंभीर चोटें आई हैं और वह अस्पताल में उपचाराधीन हैं।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक दलजीत सिंह पूर्व पार्षद तारा चंद के साथ मोटरसाइकिल पर शाहकोट से मलसियां जा रहा था। जैसे ही वह शाहकोट ट्रक यूनियन के पास पहुंचे तो अचानक मोटरसाइकिल का संतुलन बिगड़ गया। मोटरसाइकिल फिसलते हुए सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से जा टकराई। इस हादसे में दलजीत और तारा चंद बुरी तरह से घायल हो गए।
विज्ञापन
हादसे के बाद आसपास के लोग दलजीत और तारा चंद को सिविल अस्पताल शाहकोट ले आए जहां डॉक्टरों ने दलजीत को गंभीर हालत में जालंधर के एक निजी अस्पताल में रेफर कर दिया। तारा चंद वहीं पर उपचाराधीन हैं। जालंधर के निजी अस्पताल में दलजीत ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
परिजनों का कहना है कि दलजीत सिंह की दो बेटियां हैं जो विदेश में रहती हैं। उनके पंजाब आने पर ही शाहकोट में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। पुलिस ने 174 की कार्रवाई करते हुए शव का पोस्टमार्टम करवा कर मोर्चरी में रखवा दिया है।