फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Man beaten up on the allegation of attempted theft

चोरी की कोशिश का आरोप लगाकर व्यक्ति को पीटा

Thu, 08 Jul 2021 11:31 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Thu, 08 Jul 2021 11:31 PM IST
विज्ञापन
Man beaten up on the allegation of attempted theft
जालंधर। सब रजिस्ट्रार बिल्डिंग में एक व्यक्ति ने दूसरे व्यक्ति पर उसका मोबाइल चोरी करने की कोशिश करने का आरोप लगाते हुए दबोच लिया। उक्त व्यक्ति ने मोबाइल निकालने की कोशिश करने वाले की सब रजिस्ट्रार दफ्तर में ही पिटाई करनी शुरू कर दी। इस बीच दोनों व्यक्तियों के बीच खूब मार-पिटाई हुई। आखिर इस झगड़े की खबर मिलते ही थाना बारादरी की पुलिस मौके पर पहुंची, जिसके बाद मामला कुछ शांत हुआ।
विज्ञापन

दरअसल वीरवार दोपहर लगभग डेढ़ बजे सब रजिस्ट्रार-1 दफ्तर के अंदर बस्ती गुजां से रजिस्ट्री करवाने आए रजिंदर थापर ने आरोप लगाया कि उसके साथ आए एक करीबी की जेब से दरवाजे पर ही खड़े एक व्यक्ति ने आईफोन निकालने का प्रयास किया। रजिंदर थापर ने कहा कि उक्त फोन की कीमत लगभग 80 हजार रुपये थी, जिसे वह व्यक्ति चुराने का प्रयास कर रहा था। इस दौरान जिस व्यक्ति पर मोबाइल चुराने की कोशिश करने के आरोप लगे थे, उसने अपना नाम सूरज बताया। उसने कहा कि वह किशनपुरा का रहने वाला है और वहां अपने भाई को देखने आया था। फिलहाल मामला बढ़ता देखकर पुलिस उक्त युवक को अपने साथ थाने ले गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed