{"_id":"57a615094f1c1b25112b884c","slug":"maluka-river-gap-crop-distroyee","type":"story","status":"publish","title_hn":"मलूका नहर में दरार, खेतों में लगी मोटरें खराब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मलूका नहर में दरार, खेतों में लगी मोटरें खराब
ब्यूरो,अमर उजाला/(लंबी/मुक्तसर)
Updated Sat, 06 Aug 2016 10:19 PM IST
विज्ञापन
लंबी हलके के गांव सरावां बोदला में मलूका नहर में पड़ी दरार।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले के गांव सरावां बोदला के पास से गुजरती मलूका नहर में करीब 50 फुट की दरार आ गई।
इस दरार के आने से किसानों की फसलों को तो नुकसान हुआ ही साथ ही में खेतों में लगी बिजली मोटरों को भी भारी नुकसान पहुंचा है। सभी मोटरें पानी में डूबने से खराब हो गई हैं। सिंचाई विभाग को पता चलते ही अधिकारी इस दरार को भरने के काम में लग गए हैं।
गांव के सरपंच स्वर्ण सिंह ने बताया कि गांव पक्की से गांव कबरवाला की सीमा पर नहर के किनारे अचानक दरार आ गई। इससे साथ लगते धान के खेतों में पानी भर गया। इसके अलावा करीब दो दर्जन किसानों की खेतों में लगी बिजली की मोटरें खराब हो गई। उन्होंने बताया कि रात को मोटरें चल रही थीं। पानी आने से यह सभी मोटरें जल गई हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सिंचाई विभाग की ओर से नहरों के किनारों की उचित देखभाल न करने के कारण ही यह हादसा हुआ है।