फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   LPU students won top 6 international awards

एलपीयू के विद्यार्थियों ने जीते 6 इंटरनेशनल अवार्ड

Mon, 12 Jul 2021 11:24 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Mon, 12 Jul 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
LPU students won top 6 international awards
एलपीयू के स्कूल ऑफ मेकेनिकल इंजीनियरिंग के बीटेक एयरोस्पेस इंजीनियरिंग के 6 छात्रों ने अंतरराष्ट्रीय गोल्ड, सिल्वर और ब्रोंज पुरस्कार जीते। इसके लिए अंतरराष्ट्रीय एस्ट्रोनॉमी एंड एस्ट्रोफिजिक्स प्रतियोगिता -2021 का ऑनलाइन आयोजन किया गया था। प्रतियोगी अमेरिका, ब्रिटेन, रूस, कनाडा, जर्मनी, चीन, फ्रांस, इटली, स्पेन, दक्षिण कोरिया, न्यूजीलैंड, ग्रीस, हांगकांग, सिंगापुर और कई अन्य देशों से थे। इस प्रतियोगिता को सबमिशन, प्री-फाइनल और फाइनल राउंड के तीन चरणों में विभाजित किया गया। इसमें एलपीयू के विद्यार्थियों ने 3 स्वर्ण, 2 रजत और 1 कांस्य सहित टॉप 6 पुरस्कार जीते। गोल्ड मेडल जीतने वालों में गोपालचेट्टी ब्रह्मा, सात्विक बिकुमल्ला व विनय कुमार रेड्डी शामिल हैं। सिल्वर मेडल एमएस रागुल व आकाश शर्मा ने हासिल किया। इसी तरह कांस्य सम्मान भानू कपिंद्र मजेटी ने प्राप्त किया। एलपीयू के चांसलर अशोक मित्तल ने विजेताओं को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed