{"_id":"66b36aff389a446c840294de","slug":"lovely-professional-university-will-give-25-lakh-cash-award-to-vinesh-phogat-2024-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Vinesh Phogat News: लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी विनेश फोगाट को देगी 25 लाख का इनाम, LPU से की है पढ़ाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Vinesh Phogat News: लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी विनेश फोगाट को देगी 25 लाख का इनाम, LPU से की है पढ़ाई
Wed, 07 Aug 2024 06:16 PM IST
अंकेश ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Wed, 07 Aug 2024 06:16 PM IST
सार
लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (एलपीयू) भारतीय महिला पहलवान विनेश फोगाट को 25 लाख रुपये का इनाम देगी।
विज्ञापन
विनेश फोगाट
- फोटो : https://www.instagram.com/vineshphogat/
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पेरिस ओलंपिक 2024 में भारतीय महिला पहलवान विनेश फोगाट के फाइनल मुकाबले से पहले डिसक्वालीफाई होने पर देशभर में चर्चा का माहौल बना हुआ है। इसी बीच लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (एलपीयू) ने पहलवान विनेश फोगाट को 25 लाख रुपये का इनाम देने की घोषणा की है। विनेश फोगाट पंजाब के फगवाड़ा स्थित एलपीयू की छात्रा रही हैं। इसलिए एलपीयू की तरफ से यह घोषणा की गई है।
विज्ञापन
बता दें कि विनेश फोगाट मुकाबले में तय वजन से ज्यादा होने की वजह से अयोग्य घोषित की गई हैं। इस वजह से विनेश न केवल फाइनल से बाहर हो गईं, बल्कि मेडल से भी चूक गईं। इससे पहले दोपहर में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने हरियाणा के चरखी दादरी में पहलवान विनेश फोगाट के चाचा महावीर फोगाट से मुलाकात की।
विज्ञापन