{"_id":"63eb4a4345d07e181500f671","slug":"latifpura-residents-in-jalandhar-started-gradual-hunger-strike-to-get-back-their-homes-2023-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalandhar: लतीफपुरा के लोगों ने शुरू की क्रमिक भूख हड़ताल, कहा-कहीं नहीं जाएंगे यहीं घर बनाएंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalandhar: लतीफपुरा के लोगों ने शुरू की क्रमिक भूख हड़ताल, कहा-कहीं नहीं जाएंगे यहीं घर बनाएंगे
Tue, 14 Feb 2023 02:16 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Tue, 14 Feb 2023 02:16 PM IST
सार
लतीफपुरा वासियों का कहना है कि सरकार ने उन्हें जो फ्लैट देने के ऑफर किए थे, वह बिल्कुल घटिया किस्म के हैं। यह फ्लैट इतने तंग हैं कि उनके परिवार वालों का उसमें रहना मुमकिन ही नहीं है। लोगों ने सरकार को साफ तौर पर कह दिया है कि वह कहीं नहीं जाएंगे व वापस लतीफपुरा में ही अपने घर बनाएंगे।
विज्ञापन
लतीफपुरा के लोगों ने शुरू की भूख हड़ताल।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जालंधर में लतीफपुरा वासियों ने अपने घरों को पाने के लिए क्रमिक भूख हड़ताल शुरू कर दी है। नगर निगम चुनाव से पहले लतीफपुरा का मामला सरकार के गले का फांस बनता जा रहा है। सरकार ने इस मामले को सुलझाने के लिए लतीफपुरा के लोगों को कालिया कॉलोनी और अमरदास नगर कॉलोनी के पीछे के बने बीबी भानी कॉम्प्लेक्स में फ्लैट देने की ऑफर दी थी, लेकिन लोगों ने सरकार के ऑफर को ठुकरा दिया है।
विज्ञापन
अब मंगलवार से लतीफपुरा में सरकार के खिलाफ लोगों ने क्रमिक भूख हड़ताल शुरू कर दी है। यह भूख हड़ताल सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक की जाएगी व हर दिन नया आदमी या औरत भूख हड़ताल करेगी।
विज्ञापन
लतीफपुरा वासियों का कहना है कि सरकार ने उन्हें जो फ्लैट देने के ऑफर किए थे, वह बिल्कुल घटिया किस्म के हैं। यह फ्लैट इतने तंग हैं कि उनके परिवार वालों का उसमें रहना मुमकिन ही नहीं है। लोगों ने सरकार को साफ तौर पर कह दिया है कि वह कहीं नहीं जाएंगे व वापस लतीफपुरा में ही अपने घर बनाएंगे। लतीफपुरा वासियों का कहना है कि जब तक सरकार उनको लतीफपुरा में ही घर नहीं देती, तब तक उनका विरोध जारी रहेगा। उधर इस मामले में किसान जत्थेबंदियों ने सरकार को चेतावनी दी है। भूख हड़ताल में शामिल हुए किसान यूनियन अमतृसर के प्रधान जसकरण सिंह काहनसिंह वाला ने सीएम भगवंत मान को कहा कि अभी तो हम भूख हड़ताल पर बैठे हैं, शांतिपूर्ण हैं, अगर काम बिगड़ा तो आप संभाल नहीं पाएंगे।
विज्ञापन