फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Lakshmi Narayan Tripathi, head of International Kinnar Akhara, made women aware

Jalandhar News: अंतरराष्ट्रीय %किन्नर अखाड़ा% की प्रमुख लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी ने किया महिलाओं को जागरूक

Tue, 07 Mar 2023 10:36 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर Updated Tue, 07 Mar 2023 10:36 PM IST
विज्ञापन
Lakshmi Narayan Tripathi, head of International Kinnar Akhara, made women aware
ट्रांसजेंडर लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी ने कहा.. आसपास की भयावह दुनिया के सामने साहस रखें व आगे बढ़ें
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जालंधर। लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी ने इस साल की थीम %डिजिटल इनोवेशन एंड टेक्नोलॉजी फॉर जेंडर इक्वेलिटी% पर अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 2023 का आयोजन किया। अंतर्राष्ट्रीय %किन्नर अखाड़ा% की प्रमुख व ट्रांसजेंडर के लिए सामाजिक कार्यकर्ता लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी ने इस अवसर पर %गेस्ट ऑफ ऑनर% के रूप में शिरकत की। इस थीम को उजागर करते हुए मुख्य मंच के एकल मंच पर %एक पुरुष, महिला, ट्रांसमैन व ट्रांसवुमन% एक साथ दिखाई दिए।
इस दौरान लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी ने कहा कि सदैव अपने सच्चे स्व: के लिए जिएं। मैं अपने भीतर की स्त्री से प्यार करती हूं व एक गर्वित महिला के रूप में उसी को बनाए रखती हूं। मैं चाहती हूं कि सभी नारीत्व के प्रति प्यार व सम्मान करना सीखें। महिलाओं को कभी भी अपने विचारों, इच्छाओं या प्रतिभा को दबाना नहीं चाहिए, बल्कि उन्हें आगे आना चाहिए। आसपास की भयावह दुनिया के सामने साहस रखें, आगे बढ़ें व अपनी सीख का उत्पाद बनें। यहां शिक्षा बहुत जरूरी है, शिक्षित रहें।
विज्ञापन

एलपीयू के चांसलर डॉ. अशोक कुमार मित्तल ने अतिथि का अभिवादन करते हुए कहा कि सामाजिक वर्जनाओं के विपरीत, ट्रांसजेंडर बच्चे में कोई दोष नहीं है, क्योंकि यह एक अनियंत्रित जैविक घटना है। सीएसआर गतिविधि व परिसर में लैंगिक समानता को आगे बढ़ाने के लिए डॉ. मित्तल ने पहले चरण में ट्रांसजेंडरों के लिए 20 पूर्ण छात्रवृत्ति की घोषणा की। इस अवसर पर एलपीयू की प्रो. चांसलर रश्मी मित्तल व अन्य सभी गणमान्यों ने महिलाओं द्वारा निभाई जाने वाली प्रभावशाली भूमिकाओं पर गहन चर्चा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed