{"_id":"57e91f294f1c1bf70a574da0","slug":"labour-department-labour-rally-protest-state-govenment-muktsar-jalandhar-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रम विभाग के लाभपात्री मजदूरों ने की रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रम विभाग के लाभपात्री मजदूरों ने की रैली
ब्यूरो/अमर उजाला, मुक्तसर
Updated Mon, 26 Sep 2016 06:44 PM IST
विज्ञापन
रैली
- फोटो : demo
श्रम विभाग के लाभपात्री मजदूरों ने देहाती मजदूर सभा और निर्माण यूनियन के नेतृत्व में सोमवार को गुरु गोबिंद सिंह पार्क में रैली की। इस दौरान मजदूरों ने श्रम विभाग और इंस्पेक्टर के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की।
उन्होंने श्रम इंस्पेक्टर को ज्ञापन भी सौंपा। मजदूरों ने आरोप लगाया कि विभाग की ओर से लाभपात्री योजनाएं ठप करके रखी जाती है। मजदूरों की ओर से फार्म भरकर दफ्तर में पहुंचा गए हैं। वहीं एक साल बीत जाने के बाद उन्हें किसी भी स्कीम का लाभ नहीं दिया गया।
इस वजह से मजदूरों को संघर्ष करने पर मजबूर होना पड़ रहा है। मजदूरों ने लाभपात्री कॉपी जल्द बनाने, बंद की शगुन स्कीम शुरू करने, दफ्तरों में स्टाफ की कमी पूरी करने की मांग की। इस दौरान जगजीत सिंह, हरजीत सिंह, राम कुमार वर्मा, जसविंदर सिंह, जगसीर सिंह, नसीब सिंह, विजय कुमार, संतोख सिंह, जसपाल सिंह और सोभा सिंह मौजूद थे।