फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Kovid monitor appointed public places decision taken keeping mind festivals

सार्वजनित स्थानों में नियुक्त होंगे कोविड मॉनिटर, त्योहारों को ध्यान में रखते हुए लिया गया फैसला

Sat, 10 Oct 2020 06:30 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Sat, 10 Oct 2020 06:30 PM IST
विज्ञापन
Kovid monitor appointed public places decision taken keeping mind festivals
त्यौहारों के समय होने वाले विभिन्न आयोजनों में इस बार कोविड मॉनिटर नियुक्त किए जाएंगे, जो सामाजिक दूरी, मास्क पहनने जैसे अन्य कोविड प्रोटोकाल में नजर रखेंगे, ताकि महामारी को फैलने से रोका जा सकें। ये लोग धार्मिक, व्यापारिक, सामाजिक संस्थानों और बाजार जैसी जगहों पर नियुक्त किए जाएंगे। यह बात शनिवार को डिप्टी कमिश्नर घनश्याम थोरी ने कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि महामारी को फैलने से रोकने के लिए शारीरिक दूरी और मास्क पहनना इस समय वैक्सीन के समान हैं। इस कारण कोविड मॉनिटर प्रोटोकाल को लागू करवाने का कार्य करेंगे। त्यौहारों का सीजन अगले हफ्ते से शुरू हो जाएगा। वहीं नवंबर के दूसरे हफ्ते दीवाली का त्योहार है। इस दौरान ये कोविड मॉनिटर लोगों पर नजर रखेंगे। अगर कोई व्यक्ति नियमों का उल्लंघन करता हुआ पाया गया तो ये लोग तुरंत अधिकारियों को सूचित करेंगे। इस अवसर पर एसएसपी संदीप गर्ग, ज्वाईट कमिश्नर नगर निगम हरचरन सिंह, पुड्डा ईओ नवनीत कौर बल्ल, डीआरओ जशनजीत सिंह, सिविल सर्जन डॉ. जीके चावला और सहायक सिविल सर्जन डॉ. गुरमीत कौर दुग्गल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed