फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Kotkapura robbed half lakh eyes incident occurred bank textile businessman

कोटकपूरा में आंखों में मिर्च झोंकर डेढ़ लाख की लूट, कपड़ा कारोबारी के कर्मचारी से बैंक जाते समय घटी घटना

Fri, 16 Oct 2020 10:15 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Fri, 16 Oct 2020 10:15 PM IST
विज्ञापन
Kotkapura robbed half lakh eyes incident occurred bank textile businessman
शहर में शुक्रवार को दिनदहाड़े बाइक सवार तीन युवकों ने आंखों में मिर्च झोंककर कपड़ा कारोबारी के कर्मचारी से डेढ़ लाख रुपये लूट लिए। थाना सिटी पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी की फुटेज के आधार पर पड़ताल शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार शास्त्री मार्केट स्थित सुभाष दी कपड़े दी हट्टी के मालिक सुभाष धवन ने अपनी दुकान के कर्मचारी यादविंदर सिंह को केनरा बैंक में डेढ़ लाख रुपये जमा करवाने भेजा था। जब वह अपने मालिक के घर की तरफ से होते हुए बैंक की तरफ से जा रहा था तो रास्ते में प्रेम नगर के लक्कड़ कंडे के पास बाइक सवार तीन नकाबपोशों ने आंखों में मिर्च झोंक दी। आरोपियों ने उससे डेढ़ लाख की नकदी छीन ली और फरार हो गए। डीएसपी बलकार सिंह संधू ने बताया कि पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed