फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   kidney, racket, remand, extended

जुनैद, लैब टेक्नीशियन का तीन दिन रिमांड बढ़ा

Sat, 08 Aug 2015 10:23 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जालंध्ार
ब्यूरो, अमर उजाला/जालंध्ार Updated Sat, 08 Aug 2015 10:23 PM IST
विज्ञापन
किडनी खरीद फरोख्त के कारोबार में गिरफ्तार हुए सभी आरोपियों को शनिवार को
विज्ञापन
अदालत में पेश किया गया। किडनी रैकेट के सरगना जुनैद खान व लाल पैथ लैब के टेक्नीशियन हरविंदर सिंह का अदालत ने तीन दिन का रिमांड बढ़ा दिया है और अन्य आरोपियों को जेल भेज दिया। अदालत को पुलिस ने बताया कि जुनैद व हरविंदर दोनों से पूछताछ करनी है और कई स्थानों पर लेकर भी जाना है।


इस पर अदालत ने तीन दिन का रिमांड बढ़ा दिया।
पुलिस इस मामले में अभी फूंक फूंक कर कदम रख रही है, मामला हाईप्रोफाइल होने के कारण डॉ. राजेश अग्रवाल व उसकी पत्नी दीपा अग्रवाल पर सीधा हाथ नहीं डाला जा रहा है। पुलिस नेशनल किडनी अस्पताल की ट्रांसप्लांट कोआर्डिनेटर नीना उर्फ साधना की तलाश कर रही है, जो प्रति केस 50 हजार रुपये लेती थी। अभी उसको गिरफ्तार नहीं किया गया है, उसकी गिरफ्तारी के बाद कई राज खुलकर सामने आ जाएंगे। साधना कई दिनों से अस्पताल से छुट्टी पर चल रही है।


जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने यूपी से आपरेट होने वाले किडनी रैकेट का पर्दाफाश कर गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया था, जिसमें जुनैद अहमद खान, कुलदीप, यूपी के साबुर अहमद और वरदान चंद शामिल थे। पांचवां आरोपी लाल पैथ लैब का टेक्नीशियन हरविंदर सिंह गिरफ्तार हुआ था, जो डीएनए के लिए ब्लड सैंपल बदल देता था और उसी के आधार पर आगे डॉ. राजेश अग्रवाल के नेशनल किडनी अस्पताल की ट्रांसप्लांट कोआर्डिनेटर साधना उर्फ नीन रानी फाइल तैयार कर देती थी। अब यह जानने की कोशिश की जा रही है कि इस सब के बारे में डॉ. राजेश अग्रवाल को पता होता था या नहीं ? इसकी बारीकी से जांच की जा रही है। एसआईटी के अधिकारियों का कहना है कि मामले में साधना की गिरफ्तारी से कई राज खुलकर सामने आ जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed